फोटो गैलरी

Hindi Newsएक्जिट पोल के बाद धड़कनें तेज

एक्जिट पोल के बाद धड़कनें तेज

विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण समाप्त होते ही विभिन्न न्यूज चैनलों पर प्रसारित किए गए एक्जिट पोल के नतीजों ने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को छोड़ बाकी सभी दलों ने एक्जिट...

एक्जिट पोल के बाद धड़कनें तेज
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 Dec 2014 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण समाप्त होते ही विभिन्न न्यूज चैनलों पर प्रसारित किए गए एक्जिट पोल के नतीजों ने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को छोड़ बाकी सभी दलों ने एक्जिट पोल को नकार दिया है। वहीं, भाजपा के अंदर चुनाव परिणाम के पहले ही नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर प्रदेश स्तर पर बहस शुरू हो गई है। परिणाम आने में अभी लगभग 24 घंटे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। जीत-हार को लेकर एक्जिट पोल के रुझान ने प्रत्याशियों को आशा और निराशा के बीच ला खड़ा किया है।

पांचवें चरण में महिलाएं रहीं आगे
पांचवें चरण में 73.14 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिला वोटरों का प्रतिशत 73.66 रहा, जबकि पुरुष वोटरों का प्रतिशत 72.66 रहा। यानी महिलाएं पांचवें चरण में वोट देने के मामले में पुरुषों से आगे रहीं। चुनाव आयोग ने रविवार को आखिरी चरण का फाइनल मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक वोट पाकुड़ में 80.60 प्रतिशत पड़े, जबकि सबसे कम महगामा में 65.23 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

पांचवें चरण में मतदान - 73.14%
महिला 73.66%
पुरुष 72.66%

राजमहल 72.33%
बोरियो 67.80%
बरहेट 72.87%
लिप्तीपाड़ा 75.86%
पाकुड़ 80.60%
महेशपुर 79.80%
शिकारीपाड़ा 76.04%
नाला 80.30%
जामताड़ा 78.33%
दुमका 68.90%
जामा 71.42%
जरमुंडी 73.61%
सारठ 76.72%
पोड़ैयाहाट 68.20%
गोड्डा 65.74%
महगामा 65.23%

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें