फोटो गैलरी

Hindi Newsहिन्दुस्तान की पहल रंग लाई, छठ घाटों की शुरू हुई सफाई

हिन्दुस्तान की पहल रंग लाई, छठ घाटों की शुरू हुई सफाई

शहर से लेकर गांव तक हिन्दुस्तान की पहल रंग ला रही है। इसी का परिणाम है कि इसी का परिणाम है कि इस बार समय से पूर्व हीं छठ घाटों की सफाई तेज हो गयी है। नगर पंचायत के द्वारा तमाम छठ घाटों की सूची बनी है...

हिन्दुस्तान की पहल रंग लाई, छठ घाटों की शुरू हुई सफाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Oct 2014 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से लेकर गांव तक हिन्दुस्तान की पहल रंग ला रही है। इसी का परिणाम है कि इसी का परिणाम है कि इस बार समय से पूर्व हीं छठ घाटों की सफाई तेज हो गयी है। नगर पंचायत के द्वारा तमाम छठ घाटों की सूची बनी है साथ हीं खतरनाक घाटों को पहचान कर वहां प्रशिक्षित तैराको की तैनाती का फैसला लिया गया है। मुख्य पार्षद सुमन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी कुमार प्रशांत खुद भ्रमणकर स्थिति का जायजा ले रहे है।

 रोज सुबह दो घंटे उठ रहा कूड़ा शहर में रोज सुबह दो घंटे कुड़ा उठाया जा रहा है। पौ फटते ठेला वाले सफाई कर्मी शहर में पहुंच सफाई में जुट जा रहे हैं। मुख्य पार्षद सुमन कुमार ने लोगों से अनुरोध किया है कि कचरे को कचरा प्वाइंटस पर ही डाले तो बेहतर रहेगा और आपका शहर सुंदर व साफ दिखेगा। जहां डस्टबीन नहीं है, वहां शीघ्र लगाने की कार्रवाई चल रही है। गांवों में चला सफाई अभियान छठ घाटों की सफाई को ले गांवों में भी अभियान चल पड़ा है।

जिला पार्षद रामदुलादी देवी व जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने बताया कि सलेमपुर पूर्वी पंचायत के बनबघिया टोला से लेकर डेढ़ किमी तक गंडक के किनारे सफाई कार्य चल रहा है। महम्मदपुर निलामी के मुखिया उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि पंचायत के छठ घाटों के मुकम्म्ल सफाई की तैयारी चल रही है। लडौली के मुखिया अशोक सिंह ने भी छठ घाट के सफाई को ले कमर कस ली है। विशुनपुरा मुखिया पाशपति देवी ने बताया कि घाटों की सफाई चल रही है।

घाट तक जाने वाली सड़कों के सफाई की भी योजना बनी है। बेलसंड मुखिया ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ग्रामीणों के साथ बैठक कर छठ घाटों की सफाई का प्लान बनाया है। इनके अलावा भी अन्य पंचायतों में साफ सफाई को ले युवक अभियान चला रहे हैं। छठ घाटों की सफाई को ले सभी मुखिया व पंचायत सचिवों को निर्देश दे दिया गया है। पंचायतों में घाट की सफाई की तैयारी चल रही है। कुमार प्रशांत बीडीओ बरौली छठ घाटों के अलावा घाटों पर जाने वाले सभी मार्गों को भी साफ करा दिया जायेगा।

साथ हीं शहर की सफाई अभियान चला कर कराया जा रहा है। सुमन कुमार, मुख्य पार्षद नगर पंचायत बरौली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें