फोटो गैलरी

Hindi Newsमंगल अभियानों के लिए महिलाएं पुरुषों से बेहतर

मंगल अभियानों के लिए महिलाएं पुरुषों से बेहतर

मंगल पर भविष्य के मानवयुक्‍त अंतरिक्ष अभियानों के लिए महिलाएं पुरुषों से बेहतर साबित होंगी। यह वैज्ञानिक तथ्यों से साबित की गयी सच्चाई है। मंगल पर मानवयुक्‍त अंतरिक्ष अभियानों और वहां मानव...

मंगल अभियानों के लिए महिलाएं पुरुषों से बेहतर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Oct 2014 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगल पर भविष्य के मानवयुक्‍त अंतरिक्ष अभियानों के लिए महिलाएं पुरुषों से बेहतर साबित होंगी। यह वैज्ञानिक तथ्यों से साबित की गयी सच्चाई है।

मंगल पर मानवयुक्‍त अंतरिक्ष अभियानों और वहां मानव बस्तियां बसाने की संभावनाएं तलाश रहे वैज्ञानिकों ने लाल ग्रह की भौगोलिक संरचना और वायुमंडल में जीवित रह पाने की जैविक क्षमता तथा अंतरिक्ष अभियान के खर्चे की व्यावहारिकता का गहन विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि महिलाएं इसके लिए पुरुषों से बेहतर साबित होंगी।

वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल के मानवयुक्‍त अभियान को कम से कम संसाधनों में संचालित करना होगा। ऐसे में कैलोरी खपत हो, वजन की बात हो या फिर बौद्धिक क्षमता- सभी लिहाज से महिलाएं ज्यादा व्यावाहारिक रहेंगी। महिलाओं की रोजाना कैलोरी खपत क्षमता 2 हजार से नीचे ही रहती है, जबकि पुरुषों में यह सामान्यत 3 हजार को पार कर जाती है। शारीरिक जैविक क्षमता के लिहाज से भी महिलाएं पुरुषों से ज्यादा सक्षम  साबित होती हैं। फिर दूसरी बात यह भी है कि अंतरिक्ष अभियानों के लिए जिस बौद्धिक क्षमता की बात होती है वह भी महिलाओं में कम नहीं होती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें