फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में प्रचंड गर्मी, पारा 45 के पार

दिल्ली में प्रचंड गर्मी, पारा 45 के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार का दिन काफी गर्म रहा और पारा 45 डिग्री को पार कर गया, पालम में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस...

दिल्ली में प्रचंड गर्मी, पारा 45 के पार
एजेंसीTue, 26 May 2015 11:25 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार का दिन काफी गर्म रहा और पारा 45 डिग्री को पार कर गया, पालम में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधियां चलने का पूर्वानुमान जताया। दिन का अधिकतम तापमान 44  डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 43 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। राजधानी में शनिवार का दिन भी गर्म रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें