फोटो गैलरी

Hindi Newsजन्मदिन पर सरकारी खजाने से नहीं लगा पैसा: मुलायम

जन्मदिन पर सरकारी खजाने से नहीं लगा पैसा: मुलायम

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उनके जन्म दिन पर रामपुर में आयोजित भव्य समारोह पर हुए खर्चे को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उस आयोजन पर सरकार की तरफ से कोई खर्च...

जन्मदिन पर सरकारी खजाने से नहीं लगा पैसा: मुलायम
एजेंसीSun, 23 Nov 2014 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उनके जन्म दिन पर रामपुर में आयोजित भव्य समारोह पर हुए खर्चे को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उस आयोजन पर सरकार की तरफ से कोई खर्च नहीं किया गया।

उन्होंने आज यहां एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि जो लोग रामपुर में उनके जन्म दिन समारोह पर सरकारी खर्चे का आरोप लगा रहे हैं, वे अज्ञानी हैं, रामपुर में सरकारी खजाने से कोई पैसा खर्च नहीं किया गया।

नगर विकास मंत्री आजम खां के गृह नगर रामपुर में सपा मुखिया के 75वें जन्म दिन पर भव्य समारोह आयोजित किया गया था और 75 फुट लम्बा केक काटा गया था। शहर को खूब सजाया गया था और सपा मुखिया को विक्टोरिया बग्घी में बैठा कर मुख्य समारोह स्थल तक ले जाया गया था।

विपक्षी दलों ने उस भव्य आयोजन को लेकर मुलायम के  समाजवाद पर सवाल उठाया था और उनपर सरकारी खजाने के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें