फोटो गैलरी

Hindi Newsमुलायम के जन्मदिन समोरोह में भगदड़, एक महिला की मौत

मुलायम के जन्मदिन समोरोह में भगदड़, एक महिला की मौत

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बिसौली में आयोजित बर्थ डे कार्यक्रम में कंबल वितरण के दौरान भीड़भाड़ में विधवा महिला मौत हो गई। बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव केक काटने के बाद कंबल बांट रहे थे। तभी...

मुलायम के जन्मदिन समोरोह में भगदड़, एक महिला की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Nov 2014 09:56 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बिसौली में आयोजित बर्थ डे कार्यक्रम में कंबल वितरण के दौरान भीड़भाड़ में विधवा महिला मौत हो गई। बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव केक काटने के बाद कंबल बांट रहे थे। तभी कंबल पहले पाने लेने के लिए भीड़ आगे बढ़ गई, जिससे थोड़ी अफरातफरी मच गई। अचेत अवस्था में महिला को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार की दोपहर बिसौली के मदनलाल इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत तमाम सपा नेताओं ने 75 पौंड का केक काटा। केक काटने के बाद जैसे ही कंबल बांटने का कार्यक्रम शुरु हुआ तो भीड़ मंच की तरफ बढ़ने लगी। कंबल पहले पाने के लिए लोगों में ऐसी आपाधापी मची कि अफरातफरी मच गई। तभी कार्यक्रम में कंबल लेने के लिए पहुंची बिसौली के मोहल्ला गदपुरा निवासी सरबती (61) पत्नी स्व. घनश्याम की हालत बिगड़ गई। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरबती के पास बैठी लीलावती ने बताया कि उसे काफी पसीना आ रहा था।

महिला का चेकअप करने वाले डा. सुशांत बनर्जी ने बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। महिला की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जाने तक सीएचसी पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतका के देवर राजेन्द्र का कहना है कि भाभी काफी दिन से बीमार थी और यहां कंबल लेने के लिए आई थी। सांसद धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि नेता जी के जन्मदिन पर बहुत सुंदर समाजवादी कार्यक्रम किया गया, ऐसे में महिला की मौत दुखद है। हमें इसका अफसोस है। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण निपटा। कोई भगदड़ नहीं मची है।


24 साल पहले हिन्दू आंदोलनकारियों पर गोली चलवाने के मामले में दाखिल हुई थी क्रिमिनल रिवीजन
निचली अदालत ने अर्जी खारिज कर दी थी, इस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 22 दिसम्बर को
लखनऊ। विधि संवाददाता
24 साल पहले रामजन्म भूमि अयोध्या में सैकड़ाें हिन्दू आंदोलनकारियों पर गोली चलवाने के मामले में दाखिल क्रिमिनल रिवीजन पर सत्र अदालत ने राज्य व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को नोटिस जारी किया है। यह रिवीजन राणा संग्राम सिंह ने दाखिल की है जिसमें निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है। निचली अदालत ने इस मामले में मुलायम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग वाली उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। सत्र अदालत ने रिवीजन पंजीकृत करने का आदेश देते हुए दोनों विपक्षी पक्षकारों को नोटिस जारी कर इस मसले पर उनका जवाब मांगा है। रिवीजनीस्ट से कहा है कि वह सात दिन में विपक्षी पर नोटिस का तामीला कराएं। मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।
निचली अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए रिवीजनीस्ट का कहना था कि 30 अक्टूबर, 1990 को उन्होंने रामजन्म भूमि अयोध्या में हिन्दू आंदोलनकारियों एवं प्रदर्शनकारियों पर गोली चलवाई थी। जिसमें सैकड़ों आन्दोलकारी मारे गए थे।
मुलायम को क्लीन चिट मिल गई थी
रिवीजनीस्ट का कहना है कि इस घटना के समय केन्द्र में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधान मंत्री थे। इस कारण उनके खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की गई थी और न ही कोई कार्रवाई हुई थी। बाद में मुलायम सिंह को क्लीन चिट दे दी गई थी। उन्होंने यह काम मुसलमानों को खुश करने के लिए किया था। तर्क था कि छह फरवरी, 2014 को मैनपुरी के करहल व गोण्डा में मुलायम ने इस घटना के संबध में एक भाषण दिया था जिससे उनके उस अपराध की स्वीकृति होती है। उन्होंने कहा था कि याद है कि मैने किस तरह से कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी। इसी तरह दूसरी सभा में कहा कि यदि गोली नहीं चलवाता तो मुस्लिमों का भरोसा टूटता।
सुनवाई के पश्चात 23 अगस्त, 2014 को निचली अदालत ने उनकी इस अर्जी को क्षेत्रधिकार के अभाव में खारिज कर दिया। रिवीजनीस्ट का कहना है कि निचली अदालत का यह आदेश विधि विरुद्घ व गलत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें