Hindi Newsराजीव चौक दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लगी आग
राजीव चौक दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लगी आग
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यस्ततम राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की छत पर आग लग गई। अग्निशमन सेवा अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि खतरे की घंटी बजने के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया।...
एजेंसीSat, 19 Apr 2014 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यस्ततम राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की छत पर आग लग गई। अग्निशमन सेवा अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि खतरे की घंटी बजने के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन की छत पर आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक अपराह्न् 1.28 बजे मेट्रो सेवा दोबारा शुरू की गई।