फोटो गैलरी

Hindi Newsकिरण बेदी का ‘6 पी’ योजना पर होगा जोर

किरण बेदी का ‘6 पी’ योजना पर होगा जोर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार तेज होने के साथ ही भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी मजबूत शासन के वादे के पर खरा उतरने के लिए आईपीएस अधिकारी के अपने तीन दशक से अधिक समय के अनुभव गिना...

किरण बेदी का ‘6 पी’  योजना पर होगा जोर
एजेंसीSun, 25 Jan 2015 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार तेज होने के साथ ही भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी मजबूत शासन के वादे के पर खरा उतरने के लिए आईपीएस अधिकारी के अपने तीन दशक से अधिक समय के अनुभव गिना रही हैं,  जिससे महिला सुरक्षा, रोजगार और कल्याण की पहल सुनिश्चित हो सकेगी।

बेदी महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए 6पी योजना पर जोर दे रही हैं। बेदी ने कहा, सरकार लोगों (पीपुल), अभिभावकों (पैरेंट्स), स्कूलों के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल्स, उपदेशकों (प्रीचर्स) के साथ ही पुलिस, अभियोजन (प्रॉसेक्युशन), जेल (प्रिजन), प्रेस और राजनीतिज्ञों (पॉलिटिशियंस) के साथ मिलकर काम करेंगी।

बेदी ने इस योजना में सही संदेश देने में धार्मिक उपदेशकों की भूमिका पर जोर देते हुए लड़कियों और लड़कों को बराबरी की शिक्षा देने में अभिभावकों और प्राचार्यो की भूमिका को रेखांकित किया है। भाजपा नेता ने पहले से कार्यरत महिला हेल्पलाइन को और अधिक कुशल बनाने का वादा किया। बेदी अपनी रैलियों में दिल्ली में बिजली और पानी की समस्या को समाप्त करने के हल सुझा रही हैं।

उन्होंने एक रोड शो के दौरान कहा कि नागरिक सुरक्षा राज्य बजट के तहत आती है और इसलिए केंद्र से धन की जरूरत नहीं है। बेदी सोशल मीडिया पर भी अपनी योजना के बारे में जानकारी दे रही हैं। बेदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत मुख्य ध्यान ग्रामीण महिलाओं और शहरी गरीबों पर होगा। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एनजीओ से भी सहायता मांगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में काम करने वालों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। सरकार की ओर से सभी संभव मदद और अनुदान की जरूरत होगी,  दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की तरह ही बेदी ने दिल्ली की बात कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध का नियमित विश्लेषण प्रसारित करेगा। इसके साथ ही बेदी ने पुलिस की सहायता के लिए दिल्ली में सिविल डिफेंस स्वंयसेवकों को दिल्ली में फिर से लाने का प्रस्ताव दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें