फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार: कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में दो गुट भिड़े

बिहार: कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में दो गुट भिड़े

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम कुछ देर के लिए अखाड़े में तब्दील हो गया। नई कार्यसमिति के गठन से नाराज कांग्रेसी व प्रदेश अध्यक्ष के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो...

बिहार: कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में दो गुट भिड़े
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 03 Mar 2015 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम कुछ देर के लिए अखाड़े में तब्दील हो गया। नई कार्यसमिति के गठन से नाराज कांग्रेसी व प्रदेश अध्यक्ष के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। मामला बिगड़ते देख पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद आला नेताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।

कैसे बढा विवाद

बेगूसराय के जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए सार्जेट सिंह के समर्थक व कुछ स्थानीय नेता दिन के लगभग एक बजे सदाकत आश्रम पहुंचे। कार्यसमिति से नाराज सार्जेट सिंह के समर्थक सदाकत आश्रम के भीतर धरना-प्रदर्शन करना चाह रहे थे।

होली मिलन समारोह के लिए मुख्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के समर्थकों ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोक दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। अशोक चौधरी के समर्थन और विरोध में नारेबाजी होने लगी। दोनों पक्षों में तू-तू-मैं-मैं होते-होते हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों ने बांस-बल्ली व लाठी निकाल ली। मारपीट में कुछ लोगों को चोट भी आई।

स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय थाना को सूचना दी गई। पुलिस बल व रैपिड एक्शन फोर्स की मौजूदगी में आला नेताओं ने बेगूसराय से आए समर्थकों को अपनी बात रखने का मौका दिया। ज्ञापन देने के बाद नाराज समर्थक अपने घर को लौट गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें