फोटो गैलरी

Hindi Newsमैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं: शत्रुघ्न सिन्हा

मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं: शत्रुघ्न सिन्हा

फिल्म अभिनेता और पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अगर केंद्रीय नेतृत्व...

मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं: शत्रुघ्न सिन्हा
एजेंसीSat, 20 Sep 2014 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म अभिनेता और पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अगर केंद्रीय नेतृत्व उनके लिए कोई फैसला देती है या कोई जिम्मेवारी उन्हें सौंपती है तो वह उनके लिए आदेश होगा।

पटना के भाजपा कार्यालय में पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 के आम चुनाव में राजीव गांधी के मिले प्रचंड बहुमत के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को इतना बड़ा बहुमत मिला है।

सांसद ने कहा, ‘‘पूर्व में जहां कांग्रेस से अन्य दलों की लड़ाई रहती थी, वहीं अब भाजपा के सामने अन्य दल खड़े हैं।’’

‘बिहारी बाबू’ के नाम से मशहूर सिन्हा ने कहा, ‘‘आम चुनाव के बाद जो थोड़ी चूक हुई है उसे चुनौती के रूप में स्वीकार करने और उसे ठीक करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और जनता दल (युनाइटेड) के महागठबंधन से डरने की जरूरत नहीं है, भाजपा हर तरह से सक्षम है मगर दुश्मन की चुनौती को कमतर आंकने की गलती हमें नहीं करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने बिहार में विधानसभा की 10 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में महागठबंधन ने छह सीटें जीतकर भाजपा को करारी शिकस्त दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें