फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया गांधी कल रायबरेली दौरे पर

सोनिया गांधी कल रायबरेली दौरे पर

रेल हादसे में मृत लोगों के परिजनों और फसल खराब होने से बर्बाद हुए किसानों का दुखदर्द बांटने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को रायबरेली के एक दिन के दौरे पर पहुंच रही हैं। रायबरेली रेल...

सोनिया गांधी कल रायबरेली दौरे पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 27 Mar 2015 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल हादसे में मृत लोगों के परिजनों और फसल खराब होने से बर्बाद हुए किसानों का दुखदर्द बांटने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को रायबरेली के एक दिन के दौरे पर पहुंच रही हैं। रायबरेली रेल हादसे में रायबरेली संसदीय क्षेत्र के करीब पांच और राहुल गांधी के अमेठी संसदीय क्षेत्र के करीब दस लोगों की मौत हो गई थी।

दोनों संसदीय क्षेत्रों के कई यात्री घायल भी हुए थे। उधर, बेमौसम बारिश से जिले के हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो श्रीमती गांधी रेल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों से मिलने उनके घर जा सकती हैं इतना ही नहीं वह किसानों की बर्बादी भी खुद जाकर देखेंगी। श्रीमती गांधी का पूरा जोर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने पर रहेगा।
 
सोनिया के निजी सचिव सीएम से मिले : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव धीरज श्रीवास्तव ने शनिवार को सीएम से मुलाकात कर रायबरेली में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में चर्चा की और स्थानीय स्तर पर हुए गलत सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होने कहा कि वास्तव में फसलों का नुकसान सर्वे रिपोर्ट से बहुत ज्यादा है। उन्होने किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने का अनुरोध किया।
 
रायबरेली में किसानों को नहीं मिलेगा मुआवजा : जिला प्रशासन द्वारा फसलों को हुए नुकसान के संबंध में कराए गए सर्वे में सिर्फ 14 प्रतिशत ही नुकसान का उल्लेख किया गया है। नियमानुसार 50 फीसदी फसलों के नष्ट होने पर ही सरकारी मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें