फोटो गैलरी

Hindi Newsफायरिंग के खिलाफ एनएच-33 दो घंटे जाम

फायरिंग के खिलाफ एनएच-33 दो घंटे जाम

पारडीह में श्रमिक एकता रामनवमी अखाड़ा के कोषाध्यक्ष सतीश सिंह को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर स्थानीय लोगों और अखाड़ा सदस्यों ने सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक एनएच-33 को जाम रखा। पुलिस...

फायरिंग के खिलाफ एनएच-33 दो घंटे जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 29 Mar 2015 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

पारडीह में श्रमिक एकता रामनवमी अखाड़ा के कोषाध्यक्ष सतीश सिंह को गोली मारने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर स्थानीय लोगों और अखाड़ा सदस्यों ने सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक एनएच-33 को जाम रखा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया।

दो घंटे बाद हटे लोग
सुबह नौ बजे से ही श्रमिक एकता रामनवमी अखाड़े के सदस्य पारडीह में सिटी इन होटल के सामने हाईवे पर टेबल कुर्सी लगाकर बैठ गए। दोनों तरफ ट्रकों को रोक दिया गया। इसके चलते पारडीह-चांडिल मार्ग पर कांदरबेड़ा तक जाम लगा रहा जबकि पारडीह से डिमना चौक रोड पर कुमरूम बस्ती तक जाम लगा रहा। हाईवे जाम करने वाले लोग सड़क पर बैठे थे जबकि सड़क के किनारे से वाहन पार न हों, इसके लिए बांस लगा दिया गया था। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

पारडीह चौक पर पुलिस पिकेट की मांग
हाईवे जाम करने वालों की मांग थी कि सतीश सिंह को गोली मारने वालों की जल्द गिरफ्तारी हो। पारडीह चौक के समीप पुलिस पिकेट बनाई जाए, जिससे इलाके के लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। पारडीह चौक के सौ मीटर के दायरे में मानगो और आजादनगर थाने का सीमा विवाद है। इसे भी दूर किया जाए।

अक्षेस के अधिकारी भी पहुंचे
मौके पर पहुंचे डीएसपी अमित कुमार, मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी जेपी यादव, अंचल मानगो थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, एमजीएम के अंचल निरीक्षक सत्येंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। डीएसपी ने लोगों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ और हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें