फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा आज से शुरू करेगी विशेष सदस्यता अभियान

भाजपा आज से शुरू करेगी विशेष सदस्यता अभियान

भाजपा आज से विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान की टैगलाइन ‘सशक्त भाजपा, सशक्त भारत’ रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज...

भाजपा आज से शुरू करेगी विशेष सदस्यता अभियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Nov 2014 08:55 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा आज से विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान की टैगलाइन ‘सशक्त भाजपा, सशक्त भारत’ रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू करेंगे।

इसके तहत टोल फ्री नंबर पर फोन करने पर सदस्यता नंबर जारी हो जाएगा। इस अभियान की शुरुआत आज शाम साढ़े चार बजे बीजेपी के दफ्तर में होगी। पार्टी का दावा है कि इस अभियान में वो सदस्यता को लेकर सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगी।

खास बात यह है कि इस बार पार्टी के सभी मौजूदा सदस्यों की सदस्यता का नवीकरण होगा और प्रधानमंत्री मोदी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने वाले पहले सदस्य होंगे। इसके बाद अमित शाह खुद को पार्टी का दूसरा सदस्य बनाएंगे। ये अभियान 1 नवंबर से शुरू होकर 31 मार्च 2015 तक चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें