फोटो गैलरी

Hindi Newsनई दिल्ली में सरकारी बंगलों में रह रहे हैं तीन मुख्यमंत्री

नई दिल्ली में सरकारी बंगलों में रह रहे हैं तीन मुख्यमंत्री

सरकार ने गुरुवार को माना कि नई दिल्ली में सरकारी आवास के हकदार न होने के बावजूद तीन मुख्यमंत्री राजधानी में सरकारी आवासों में रह रहे हैं। शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज राज्यसभा को बताया...

नई दिल्ली में सरकारी बंगलों में रह रहे हैं तीन मुख्यमंत्री
एजेंसीThu, 31 Jul 2014 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने गुरुवार को माना कि नई दिल्ली में सरकारी आवास के हकदार न होने के बावजूद तीन मुख्यमंत्री राजधानी में सरकारी आवासों में रह रहे हैं।

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज राज्यसभा को बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण नई दिल्ली में सरकारी बंगला संख्या 11, रेसकोर्स रोड (टाइप 8), हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बंगला संख्या।, जंतर मंतर रोड (टाइप 7) और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत नई दिल्ली में बंगला संख्या 9, तीन मूर्ति लेन (टाइप 7) में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये मुख्यमंत्री नई दिल्ली में सरकारी आवास के हकदार नहीं हैं। नायडू ने नरेश गुजराल के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि नई दिल्ली में रेजीडेंट आयुक्त के कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों के लिए आवंटन की खातिर राज्य सरकार के निमित्त कोटे के तहत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चव्हाण और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बंगलों का आवास संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति नियमितीकरण कर चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत के आवास के नियमितीकरण के अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें