फोटो गैलरी

Hindi Newsनेपाल को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए अभियान शुरू होगा

नेपाल को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए अभियान शुरू होगा

नेपाली कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए 20 नवम्बर से अभियान शुरू करने का निश्चय किया है। नेपाल के संविधान के अनुसार यह देश 1990 तक हिन्दूराष्ट्र था किन्तु 2007 के अंतरिम संविधान...

नेपाल को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए अभियान शुरू होगा
एजेंसीSat, 01 Nov 2014 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाली कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिन्दूराष्ट्र बनाने के लिए 20 नवम्बर से अभियान शुरू करने का निश्चय किया है। नेपाल के संविधान के अनुसार यह देश 1990 तक हिन्दूराष्ट्र था किन्तु 2007 के अंतरिम संविधान के अनुसार इसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बना दिया गया।
        
नेपाली कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं की कल हुई बैठक में 25 सदस्यीय समिति का गठन किया गया जो धार्मिक स्वतंत्रता के साथ नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने का अभियान चलायेगी। बैठक में कुछ सांसद भी उपस्थित थे।
        
हिन्दू राष्ट्र बनाने का अभियान चलाने वाली समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ नेता खम बहादुर खडका को कुमार रेग्मी को सचिव तथा देवप्रकाश त्रिपाठी को प्रचार अभियान समन्वयक बनाया गया है। नेपाली कांग्रेस के भूतपूर्व सचेतक लक्ष्मण प्रसाद धीमरे को सहसमन्वयक बनाया गया है। 20 नवम्बर को शुरू किया जाने वाला अभियान में प्रधानमंत्री सुशील कोइराला तथा नेपाली कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी आमंत्रित किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें