फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में पूर्व विधायक पर अंधाधुध गोलियां बरसाईं

दिल्ली में पूर्व विधायक पर अंधाधुध गोलियां बरसाईं

नजफगढ़ के पूर्व विधायक एवं इनेलो नेता भरत सिंह पर रविवार शाम कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना उनका सुरक्षाकर्मी और एक अन्य भी घायल हुआ है। घायलों का गुड़गांव के...

दिल्ली में पूर्व विधायक पर अंधाधुध गोलियां बरसाईं
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 Mar 2015 12:08 AM
ऐप पर पढ़ें

नजफगढ़ के पूर्व विधायक एवं इनेलो नेता भरत सिंह पर रविवार शाम कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना उनका सुरक्षाकर्मी और एक अन्य भी घायल हुआ है। घायलों का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।  घटना के पीछे गैंगवार की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, भरत सिंह शाम करीब 7 बजे नजफगढ़ अनाज मंडी के पास रघुनंदन वाटिका में कुआं पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 8 बजे भरत सिंह जलपान कर रह थे। इसी दौरान पांच-छह युवक पहुंचे और पूर्व विधायक पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। भरत सिंह को छह गोलियां लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने यह सुनिश्चित किया कि वह जिंदा न रहें। इसके बाद वे घटनास्थल से फरार हुए। पुलिस गैंगवार की आशंका जता रही है। हमलावरों का पता नहीं चला है। घटना की जांच की जा रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें