फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर निगम में फिर मिला डेंगू मच्छर का लारवा

नगर निगम में फिर मिला डेंगू मच्छर का लारवा

रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मलेरिया विभाग की परेशानियां बढ़ा दी है। डेंगू-मलेरिया के रोकथाम के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के स्टोर, राहुल कॉलोनी,...

नगर निगम में फिर मिला डेंगू मच्छर का लारवा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Jul 2014 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मलेरिया विभाग की परेशानियां बढ़ा दी है। डेंगू-मलेरिया के रोकथाम के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के स्टोर, राहुल कॉलोनी, एसजीएम नगर व एनआईटी तीन स्थित एक कॉलेज में डेंगू मच्छर का लारवा पाया गया। इससे विभाग के अधिकारियों में हडकंप मच गया है।

एक सप्ताह बाद इनका दोबारा निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। इसके रोकथाम के लिए शहर में 39 टीमें बनाई गई है। जिले में डेंगू के दो व मलेरिया के करीब 70 मरीजों की पहचान की गई है। इसके रोकथाम के लिए घरों में जाकर कूलर, पानी की टंकी, गमला आदि में एकत्रित पानी में डेंगू मच्छर के लारवा की पहचान किया गया है। नगर निगम के स्टोर में एक बार फिर काफी संख्या में डेंगू मच्छर का लारवा पाया गया है। इसके बाद मलेरिया विभाग की टीम ने दो दिन पहले एनएच तीन स्थित एक कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां भी मच्छर का लारवा पाया गया है। टीम के साथ मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्यूपा से लारवा बन गया था। दो-चार दिनों में व्यस्क मच्छर बन जाता।
एसजीएम नगर व राहुल कॉलोनी में कई घरों में लगे पानी की टंकी व कुलर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पांच घरों में डेंगू के लारवा पाए गए है। इसे नष्ट करते हुए दवा का छिड़काव कर दिया गया है। उधर, नगर निगम में हड़ताल के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। बारिश होते ही आस पास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण शाम होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है।

बॉयोलाजिस्ट डॉ. पीके अरोड़ा: इस मौसम में कुछ लोग कूलर का पानी बंद कर देते है। इसे कई-कई दिनों तक साफ नहीं करते। इसमें डेंगू मच्छर का लारवा तेजी से पनपता है। पिछले एक सप्ताह के दौरान मलेरिया विभाग की टीम कई घरों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई जगहों पर मच्छर का लारवा पाया गया है। उसे नष्ट कर दवा का छिड़काव कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें