फोटो गैलरी

Hindi Newsहर्षदीप बने पूर्वी दिल्ली के महापौर

हर्षदीप बने पूर्वी दिल्ली के महापौर

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) महापौर पद के लिए हर्षदीप मल्होत्रा को चुन लिया गया है। भाजपा पार्षद हर्षदीप ने कांग्रेस पार्षद रेखारानी को 17 मतों से शिकस्त दी। उप महापौर पद पर भी भाजपा की पार्षद...

हर्षदीप बने पूर्वी दिल्ली के महापौर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Apr 2015 10:40 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) महापौर पद के लिए हर्षदीप मल्होत्रा को चुन लिया गया है। भाजपा पार्षद हर्षदीप ने कांग्रेस पार्षद रेखारानी को 17 मतों से शिकस्त दी। उप महापौर पद पर भी भाजपा की पार्षद आशा सिंह चुनी गई हैं। इसके साथ ही दूसरा नगर निगम भी भाजपा की झोली में आ गया है।

पटपड़गंज औद्योगिक सदन स्थित ईडीएमसी के मुख्यालय में करीब दो बजे महापौर पद का चुनाव शुरू हुआ। चुनाव में भाजपा सांसदों महेश गिरी और मनोज तिवारी ने भी हिस्सा लिया। भाजपा और कांग्रेस की तरफ से कुल 64 वोट डाले गए। इनमें से 40 वोट हर्षदीप मल्होत्रा को और रेखा रानी को 23 वोट प्राप्त हुए जबकि एक वोट रद्द कर दिया गया। उप-महापौर पद के लिए आशा सिंह को 40 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस पार्षद आस मोहम्मद को शिकस्त दी।

महापौर निर्वाचित होने के उपरांत हर्षदीप मल्होत्रा ने स्थायी समिति के लिए भाजपा पार्षद मनोज त्यागी, लता गुप्ता और कांग्रेस पार्षद वरियाम कौर को सदस्य चुना है। नवनिर्वाचित महापौर ने बताया कि वह ईडीएमसी की आर्थिक दुर्गति को सुधारने का प्रयास करेंगे। वह बोले कि दिल्ली सरकार से निगम का ग्लोबल शेयर लेने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

साथ ही स्वच्छता अभियान, वेलकम झील, संजय झील सहित कूड़े से बिजली बनाने संबंधी प्रोजेक्ट उनकी प्राथमिकता हैं। गेस्ट टीचरों के संबंध में उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए वह सरकार से सपंर्क कर इसका समाधान करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें