फोटो गैलरी

Hindi Newsरोहिणी ने ली दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

रोहिणी ने ली दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

न्यायमूर्ति जी रोहिणी ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश रहीं न्यायमूर्ति रोहिणी (58) ने दिल्ली हाईकोर्ट में एनवी रमना...

रोहिणी ने ली दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ
एजेंसीMon, 21 Apr 2014 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यायमूर्ति जी रोहिणी ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश रहीं न्यायमूर्ति रोहिणी (58) ने दिल्ली हाईकोर्ट में एनवी रमना की जगह ली।

न्यायमूर्ति रमना की पदोन्नति फरवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में की गई थी, तब से न्यायाधीश बदर दुर्रेज अहमद उनकी जगह पर कार्यवाहक न्यायाधीश का पद संभाल रहे थे। उपराज्यपाल नजीब जंग ने न्यायमूर्ति रोहिणी को पद की शपथ दिलाई।

रोहिणी 40 न्यायाधीशों वाले दिल्ली हाईकोर्ट में 10वीं महिला न्यायाधीश होंगी और इस पद पर उनका कार्यकाल चार वर्षों का होगा। साल 1955 में जन्मी रोहिणी ने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और फिर विशाखापत्तनम में आंध्र विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लॉ में दाखिला लिया।

दिसंबर 1980 में उन्होंने वकालत शुरू की और आगे जाकर आंध्र प्रदेश स्टेट बार काउंसिल की अध्यक्ष भी रहीं। 2001 में वह अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदस्थापित हुईं और 2002 में वह स्थाई न्यायाधीश बनाई गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें