फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली से अपहृत किशोरी से गैंगरेप, सिगरेट से दागा

दिल्ली से अपहृत किशोरी से गैंगरेप, सिगरेट से दागा

थाना अन्तर्गत दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात को ट्रक से कूदी किशोरी को किसानों ने एक सुरक्षित स्थान पर भेजा। पीड़िता ने अपने साथ गैंगरेप कर सिगरेट से दागने की जानकारी ग्रामीणों को...

दिल्ली से अपहृत किशोरी से गैंगरेप, सिगरेट से दागा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 27 Jan 2015 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना अन्तर्गत दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात को ट्रक से कूदी किशोरी को किसानों ने एक सुरक्षित स्थान पर भेजा। पीड़िता ने अपने साथ गैंगरेप कर सिगरेट से दागने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को कब्जे में लेकर परिजनों के हवाले कर मामला रफा दफा कर दिया है।

सिम्भावली थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब 10 बजे निर्वस्त्र खड़ी एक किशोरी दिल्ली लखनऊ हाईवे पर लोगों से सहायता की गुहार लगा रही थी। इसी बीच जनपद बुलंदशहर के गांव बहापुर के दो ट्रैक्टरों पर सवार कई किसान सिम्भावली शुगर मिल में गन्ना डालकर वहां से गुजर रहे थे। वह जैसे ही वहां पहुंचे तो उस किशोरी ने उनसे भी सहायता की गुहार लगाई। किसानों ने ट्रैक्टर रोककर सबसे पहले अपने कंबल से किशोरी का तन ढका तथा उसकी हालत के बारे में जाना।

दंग रह गए उसकी पीड़ा सुन
किसानों ने बताया कि किशोरी दिल्ली की रहने वाली थी, जिसका ट्रक में सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद ट्रक में सवार कई लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब 80 किलोमीटर से ज्यादा लंबे सफर में वहशी विरोध करने पर सिगरेट से दागते और दुष्कर्म करते रहे।

विरोध करने पर सिगरेट से दागते थे
किसानों के अनुसार ट्रक चालक किशोरी के विरोध करने पर उसके शरीर को सिगरटों से दागते थे। उसके शरीर पर 20 से ज्यादा स्थानों पर सिगरेट से दागने के निशान बने हुए थे। पीड़ित किशोरी ने बताया कि मौका मिलने के बाद वह चलते ट्रक से कूदकर खेतों में जा छिपी।

पुलिस को दी सूचना
किशोरी की हालत को देख किसानों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका नाम पता जानकारी कर गांव सिखड़ा के एक जिम्मेदार व्यक्ति के यहां पहुंचा दिया तथा दिल्ली में नौकरी करने वाले उसके भाई को सूचना दी। गणतंत्र दिवस के दिन सिखड़ा पहुंचा उसका भाई बदहवास स्थिति में पड़ी बहन को चुपचाप यहां से ले गया।

पुलिस गश्त की खुली पोल
किशोरी के आधार पर ट्रक चालकों ने उसका दिल्ली से अपहरण किया था। इसके बाद वह करीब 80 किलोमीटर तक उससे गैंगरेप किया। इस बीच दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ के करीब 15 थाने तथा कई चौकियां पड़ीं, मगर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। यह हालत तो जब है कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस चप्पे चप्पे पर मौजूद होने तथा सुरक्षा का वादा कर रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें