फोटो गैलरी

Hindi Newsअन्ना आज आ सकते हैं सचिवालय

अन्ना आज आ सकते हैं सचिवालय

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुरोध पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे गुरुवार को दिल्ली सचिवालय जा सकते हैं। ज्ञात हो कि केजरीवाल ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ जंतर मंतर पर अन्ना आंदोलन में...

अन्ना आज आ सकते हैं सचिवालय
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Feb 2015 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुरोध पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे गुरुवार को दिल्ली सचिवालय जा सकते हैं। ज्ञात हो कि केजरीवाल ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ जंतर मंतर पर अन्ना आंदोलन में शिरकत करते हुए उनसे सचिवालय आकर आला अधिकारियों को संबोधित करने का अनुरोध किया था।

बुधवार को अन्ना का सचिवालय में इंतजार होता रहा लेकिन जंतर मंतर पर धरना जारी होने के कारण वह नहीं जा सके। देर शाम उन्होंने सचिवालय जाने के सवाल पर कहा कि वह गुरुवार को जाने का प्रयास करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से देर रात तक अन्ना के आने की ऑपचारिक जानकारी नहीं मिलने की पुष्टि की गई।

बस्सी मिले गोयल से
पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से मुलाकात कर राजधानी में कानून व्यवस्था खासकर महिला सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने के प्रयासों की जानकारी दी। ज्ञात हो कि विधानसभा के उद्घाटन सत्र में उपराज्यपाल नजीब जंग के अभिभाषण पर सदन में चर्चा के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों ने महिला सुरक्षा की स्थिति नाजुक होने पर चिंता जताते हुए गोयल से बस्सी को सदन में बुलाने की मांग की थी।

स्पीकर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बाबत गोयल ने बस्सी को सामान्य मुलाकात के बुलाया था। बस्सी ने उन्हें बताया कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी में महिलाओं को घर और घर से बाहर सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने के लिए समयबद्ध योजना बना ली है। इसे केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से जल्द अमल में लाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें