फोटो गैलरी

Hindi Newsपार्षदों की अनदेखी कर विधायक-सांसद के चक्कर लगाते हैं निगम अधिकारी

पार्षदों की अनदेखी कर विधायक-सांसद के चक्कर लगाते हैं निगम अधिकारी

पार्षदों की अनसुनी कर विधायकों और सांसदों के चक्कर काटने वाले निगम अधिकारियों को अब कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की गुरुवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में इस मुद्दे...

पार्षदों की अनदेखी कर विधायक-सांसद के चक्कर लगाते हैं निगम अधिकारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Jul 2014 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पार्षदों की अनसुनी कर विधायकों और सांसदों के चक्कर काटने वाले निगम अधिकारियों को अब कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की गुरुवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया। जिस पर अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि निगम अधिकारियों की प्राथमिकता पार्षद हैं, विधायक या सांसद नहीं।

स्थायी समिति में नेता प्रतिपक्ष फरहाद सूरी ने कहा कि निगम के कई अधिकारी पार्षदों को अनदेखा कर विधायक और सांसद के पीछे चक्कर लगाते रहते हैं। पार्षदों को अपने वार्ड में काम करना मुश्किल होता है और अधिकारी विधायक और सांसद के निरीक्षण अमले में शामिल होने से ही फुरसत नहीं पाते। सत्ता पक्ष के भी कई पार्षदों ने इस तरह की शिकायत की। इस पर समिति के अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्षदों की अनसुनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्षद ही निगम अधिकारियों के लिए सबसे पहले हैं। उन्होंने निगमायुक्त से भी इसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें