फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन

कांग्रेस ने बिहार प्रदेश कार्यकारणी का गठन कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को बरकार रखते हुए 255 सदस्यों की नई कार्यकारणी बनाई है। जबकि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट है। नई...

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 27 Feb 2015 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने बिहार प्रदेश कार्यकारणी का गठन कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को बरकार रखते हुए 255 सदस्यों की नई कार्यकारणी बनाई है। जबकि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट है। नई कार्यकारणी में कुमार संजय सिंहा को कोषाध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 76 सचिव, 43 संगठन सचिव, 77 कार्यकारणी के सदस्य और 17 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ एक दर्जन प्रवक्ताओं के साथ सभी जिलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने कमिश्नरी स्तर पर समन्वय समितियों का भी गठन किया है। ताकि, बेहतर समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें