कलेक्शन एजेंट को बाइकर्स ने लूटा
सिविल लाइंस इलाके में उपराज्यपाल निवास से कुछ दूरी पर एक कलेक्शन एजेंट को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश उसके पास मौजूद एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस...
सिविल लाइंस इलाके में उपराज्यपाल निवास से कुछ दूरी पर एक कलेक्शन एजेंट को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश उसके पास मौजूद एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने इस संबंध में लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पीडित द्वारा बताए गए हुलिये को ध्यान में रखते हुए पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद सईद खिलौना बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार शाम वह चांदनी चौक से एक लाख रुपये लेकर अशोक विहार जा रहा था। इस दौरान जब वह बुलवर्ड रोड पर पहुंचा तो दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। उन्होंने धमकी देकर उसके पास मौजूद बैग लूट लिया। पीडित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। उपराज्यपाल निवास से कुछ दूरी पर हुई वारदात के चलते पुलिस भी गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है।