फोटो गैलरी

Hindi Newsविमान में बिहार के मंत्री भीम सिंह की तबीयत खराब, रिम्स गए

विमान में बिहार के मंत्री भीम सिंह की तबीयत खराब, रिम्स गए

विमान से दिल्ली से पटना जा रहे बिहार के मंत्री भीम सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। वह इंडिगो की फ्लाइट में थे। शाम छह बजे यह विमान रांची एयरपोर्ट के आकर एप्रन में खड़ा था। उसी समय विमान में बैठे सिंह...

विमान में बिहार के मंत्री भीम सिंह की तबीयत खराब, रिम्स गए
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Sep 2014 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

विमान से दिल्ली से पटना जा रहे बिहार के मंत्री भीम सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। वह इंडिगो की फ्लाइट में थे। शाम छह बजे यह विमान रांची एयरपोर्ट के आकर एप्रन में खड़ा था। उसी समय विमान में बैठे सिंह की निम्न रक्तचाप के कारण तबीयत खराब हो गई।

विमान की परिचारिका ने तुरंत इसकी सूचना एयरलाइंस के अधिकारियों को दी। एयरपोर्ट पर मौजूद चिकित्सक डॉ शशि रानी ने विमान के अंदर जाकर उनका इलाज किया। उनका रक्तचाप काफी गिर चुका था। उन्होंने मंत्री का इलाज करने के बाद अस्पताल ले जाने की सलाह दी। मंत्री विमान से उतरे और एयरपोर्ट की आकस्मिक चिकित्सा इकाई में रूके रहे।

इस बीच मंत्री तबीयत खराब होने की सूचना पटना स्थित अपने विभाग के अफसरों को दे चुके थे। पटना से रांची डीसी को उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। डीसी विनय चौबे ने सिविल सर्जन से मंत्री के चिकित्सा के लिए कार्डियोलॉजिस्ट के साथ एंबुलेंस सेवा भेजने का निर्देश दिया। एंबुलेंस से उन्हें रिम्स लाया गया, जहां डॉ हेमंत नारायण के वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉ नारायण ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है।

जानकारी के मुताबिक मंत्री की तबीयत दिल्ली से ही खराब होने लगी थी। उन्हें ट्रेन से पटना जाना था, लेकिन वह जल्दी के कारण इंडिगो की विमान सेवा से पटना के लिए रवाना हो गए। यह विमान दिल्ली से रांची होते हुए पटना जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें