फोटो गैलरी

Hindi Newsसंगीत प्रेमियों के लिए राग रंग की बहार

संगीत प्रेमियों के लिए राग रंग की बहार

आप संगीत प्रेमी हैं, राजधानी में विविधताओं से भरे संगीतोत्सव की प्रतीक्षा में हैं तो खास आपके लिए राजधानी के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में संगीतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा...

संगीत प्रेमियों के लिए राग रंग की बहार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Aug 2014 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

आप संगीत प्रेमी हैं, राजधानी में विविधताओं से भरे संगीतोत्सव की प्रतीक्षा में हैं तो खास आपके लिए राजधानी के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में संगीतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित इस संगीतोत्सव का नाम है राग रंग, जिसमें आप 31 अगस्त तक रोज शाम 6.30 बजे देशभर के अनेक नामचीन कलाकारों को सुन सकते हैं।

इस संगीत उत्सव में आप खासकर देश के लोक संगीत का आनन्द उठा पाएंगे, क्योंकि इसमें अपने संगीत का जादू चलाने के लिए देश के अनेक हिस्सों से नामचीन लोक कलाकार आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ लोक संगीत की क्वीन मानी जाने वाली कलाकार तीजन बाई भी अपनी खास लोक शैली का जादू चलाएंगी, वहीं लखनऊ की कलाकार मालिनी अवस्थी भाग ले रही हैं। इस उत्सव में अनेक कलाकार शामिल हो रहे हैं, लेकिन अंतिम दिन साधना भाटिया की प्रस्तुति से इस संगीतोत्सव का समापन होगा।

कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने के लिए दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ दिल्ली की साहित्य कला परिषद, हिन्दी, सिंधी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और मैथिली/ भोजपुरी अकादमियां भाग ले रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें