बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'

श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
इठलाती कलाइयों पर झूमता ब्रेसलेट
अशोक कुमार
First Published:08-06-12 05:29 PM
आमतौर पर यह कहा जाता है कि चीज जितनी बड़ी, उतनी बेहतर! यही बात इस सीजन में ब्रेसलेट पर भी लागू हो रही है। अगर आप फैशन में लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करने वालों में से हैं, तो अपनी वॉर्डरोब में बड़े साइज के चौड़े ब्रेसलेट रख सकते हैं। आइए जाने ब्रेसलेट के इस फैशन ट्रेंड के बारे में।
आजकल युवाओं में ब्रेसलेट को लेकर दीवानगी उनके हाथों में कई सारे ब्रेसलेट देखने से ही पता चल जाती है। अधिकांश लड़कों-लड़कियों के हाथों में आजकल ब्रेसलेट दिख जाएंगे। इस समय बाजार में तमाम तरह के स्टाइलिश ब्रेसलेट आपको दिख जाएंगे।
कट पैटर्न ब्रेसलेट
कट पैटर्न के ब्रेसलेट बाजार में उपलब्ध हैं। यह मेटल का बना होता है। सामान्यतया इसमें एक परत होती है लेकिन कुछ दो परतों वाले भी होते हैं। कईयों में खूब सारी कलाकृति बनी रहती हैं, वहीं कुछ में सामान्य सी बेल बनी रहती है। सीनरी वॉटर फॉल ब्रेसलेट
बाजार में कुछ ब्रेसलेट ऐसे भी हैं जिनमें कुछ सीनरी और वॉटर फॉल बने होते हैं। इस तरीके के ब्रेसलेट को घुमाने पर इनमें एक कलाकृति उभरी हुई दिखायी देती है। वहीं इनमें एक दूसरी क्वालिटी यह है कि यह अकसर रंग-बिरंगे और चमकदार होते हैं। साउथ एक्स में खरीदारी कर चुके प्रतिमेश अपनी कलाई पर ऐसा ही ब्रेसलेट दिखाते हुए कहते हैं यह सबसे अलग तरह के ब्रेसलेट का डिजाइन है। रुद्राक्ष स्टाइल ब्रेसलेट
यह रुद्राक्ष के छोटे-छोटे मनकों से बना रहता है। इसे हाथों में कई बार लपेट लिया जाता है, जिससे यह एक अच्छा लुक देता है। वुडेन ब्रेसलेट
जनपथ में खरीदारी करने आई रेणुका कहती हैं मैंने ढेरों स्टाइलिश ब्रेसलेट पहने हैं लेकिन ये वुडेन ब्रेसलेट बहुत ही कम्फर्टेबल रहते हैं। साथ ही इन पर जो नक्काशी की जाती है वह हिस्टोरिकल लुक के साथ इन्हें एंटीक जैसा बना देती है। क्या कहते हैं स्टाइल गुरु
सिराली फैशन ब्रांड के राहुल कहते हैं- ब्रेसलेट के मार्केट में वैराइटी की कमी नहीं है। इसमें राउंड व ओवल बैंगल्स, बंद करने वाले ब्रेसलेट, लेयर्ड ब्रेसलेट्स, कफ्स व ब्रेसलेट के स्टाइल में घड़ियां, प्लास्टिक और फैब्रिक बैंड जैसे तमाम विकल्प आपके सामने हैं। वहीं डिजाइनर पल्लवी कहती हैं कि बेहतरीन लुक के लिए बैंगल्स व ब्रेसलेट को मैच करके पूरा सेट बनाकर पहनें। यह हर स्टाइल स्टेटमेंट पर फबेगा।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल