फोटो गैलरी

Hindi Newsआठ करोड़ सक्रिय यूज़र्स हैं व्हाट्सएप के

आठ करोड़ सक्रिय यूज़र्स हैं व्हाट्सएप के

फेसबुक स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने यूजर बेस में एक नया मुकाम हासिल किया है। व्हाट्सएप ने 800 मिलियन (80 करोड) सक्रिय यूजर का आंकडा छू लिया। बीते साल अगस्त में व्हाट्सएप के 60 करोड मासिक...

आठ करोड़ सक्रिय यूज़र्स हैं व्हाट्सएप के
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Apr 2015 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने यूजर बेस में एक नया मुकाम हासिल किया है। व्हाट्सएप ने 800 मिलियन (80 करोड) सक्रिय यूजर का आंकडा छू लिया। बीते साल अगस्त में व्हाट्सएप के 60 करोड मासिक सक्रिय यूजर थे और इस साल जनवरी में यह आंकडा 70 करोड था।

टेक जगत की खबरों की मानें तो व्हाट्सएप को यह सफलता उसके कॉलिंग फीचर के कारण प्राप्त हुई है। कॉलिंग फीचर से व्हॉट्सएप यूजर अन्य यूजर को कॉल कर सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट का शुल्क अदा करना होगा।

साथ ही यूजर बेस के बढने का एक अन्य कारण इनवाइट मैसेज को भी कहा जा सकता है। इसमें यूजर किसी अन्य यूजर को व्हाट्सएप पर आने का निमंत्रण दे सकता है। यह मैसेज एसएमएस के द्वारा भेजा जाएगा। इसके लिए यूजर को एसएमएस का शुल्क अदा करना होगा।

व्हाट्सएप का कॉलिंग फीचर अभी विंडो यूजर के लिए नहीं है लेकिन जल्द ही इसके विंडो पर आने की उम्मीद है। व्हाट्सएप को उम्मीद है कि विंडो पर कॉलिंग फीचर आने से यूजर बेस में भारी इजाफा हो सकता है। व्हॉट्सएप का कॉलिंग फीचर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्पल के आईओएस पर उपलब्ध है।

व्हाट्सएप के संस्थापक जैनकॉम ने बताया कि व्हाट्सएप के सक्रिय यूजर की संख्या 80 करोड हो गई है। सक्रिय और रजिस्टर यूजर को एक ही न समझें  यह दोनों अलग-अलग संख्या है।

व्हॉट्सएप अपने एप को और आकर्षित बनाने के लिए इसके डिजाइन में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं। सबसे पहला बदलाव डिस्प्ले में ऊपर की तरफ दिखाई देगा जिसका रंग हरा हो सकता है। साथ ही इसमें यूजर की फोटो आयताकार नहीं बल्कि वृत्ताकार में दिखाई देगा। जबकि अटैच के विकल्प को क्लिक करने पर जो विकल्प आयाताकार में दिखाई देते वह भी वृत्ताकार में दिखाई देंगे। यह नया डिजाइन सबसे पहले एंड्रॉयड ओएस को मिलेगा। अन्य ओएस पर इसके आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें