मैरिड लाइफ की सफलता का राज है दूसरा बच्चा
आमतौर पर ऐसा पाया जाता है कि पहले बच्चे के जन्म से खुशहाल चल रही मैरिड लाइफ में एक ब्रेक सा लग जाता है। बच्चे को लेकर अकसर कपल्स में झगड़े होने लगते हैं। लेकिन एक ताजा रिसर्च में इसका भी एक समाधान...
आमतौर पर ऐसा पाया जाता है कि पहले बच्चे के जन्म से खुशहाल चल रही मैरिड लाइफ में एक ब्रेक सा लग जाता है। बच्चे को लेकर अकसर कपल्स में झगड़े होने लगते हैं। लेकिन एक ताजा रिसर्च में इसका भी एक समाधान निकाला है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि पहले बच्चे के जन्म से भले ही कपल्स के बीच दूरियां आ जाती हों लेकिन दूसरा बच्चा उन्हें फिर से करीब ले आता है।
मिशिगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने वैवाहिक जीवन से जुड़ी एक रिसर्च में पता चला है कि कपल्स जिन्हें पहले बच्चे के जन्म के बाद चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद वे कपल्स फिर से नव विवाहित कपल्स की तरह जीवन जीने लगे।
शोधकर्ताओं के दल ने पाया कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती चार सप्ताह कपल्स को संतुलन बनाने में लग जाता है और चार महीने के बाद वे इस बदलाव के आदी हो जाते हैं।
शोधकर्ताओ के दल का नेतृत्व कर रही मनोविज्ञान प्रोफेसर ब्रेंडा वोलिंग ने कहा कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कई महत्वपूर्ण बदलाव आता है लेकिन वो कुछ ही समय के लिए होता है। परिवार का साथ मिलने से जल्द ही स्थितियां सामान्य हो जाती है।
इस रिसर्च में दो सौ कपल्स को शामिल किया गया था जिनका गर्भावस्था के आखिरी के तीन महीने से जन्म के बाद एक, चार, आठ और 12 महीने तक अध्ययन किया गया।
सांख्यिकी और विपणन विभाग में मनोविज्ञान के प्रोफेसर रिचर्ड गोंजालेज के मुताबिक जिन कपल्स ने पहले बच्चे के होने के बाद के बदलाव को आसानी से स्वीकार किया और जिन्हें परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिला, उनके बीच चार महीने के अंदर स्थिति पहले की तरह सामान्य हो जाती है और दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उनकी मैरिड लाइफ फिर से नव विवाहित कपल्स की तरह हो जाती है।