Hindi Newsअब नाम का उच्चारण भी करेगा फेसबुक
अब नाम का उच्चारण भी करेगा फेसबुक
फेसबुक इस्तेमाल करते समय कई बार ऐसे लोगों की प्रोफाइल से सामना होता है जिनको नाम बेहद कठिन लगता है और उनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर पाते। कंपनी ने इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक नया फीचर...
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Apr 2015 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें
फेसबुक इस्तेमाल करते समय कई बार ऐसे लोगों की प्रोफाइल से सामना होता है जिनको नाम बेहद कठिन लगता है और उनके नाम का सही उच्चारण नहीं कर पाते।
कंपनी ने इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक नया फीचर जारी किया है जिससे यूजर अपने नाम का उच्चारण भी प्रोफाइल पर अपडेट कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर कुछ लोगों के पास ही मौजूद है लेकिन जल्द ही इसे सभी लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
ऑडियो में सुनाई देगा नाम
फेसबुक प्रोफाइल पर नाम का उच्चारण ‘अबाउट मी’ में दिखाई देगा। इसके लिए कंपनी खुद यूजर से पूछेगी कि नाम का सही उच्चारण क्या है।
इसके लिए फेसबुक की तरफ से आपके नाम के उच्चारण के सुझाव दिए जाएंगे। अगर इन सुझाव में भी यूजर के नाम के सही उच्चारण नहीं है तो खुद सही उच्चारण बता सकते हैं। इसके आगे ऑडियो का विकल्प भी दिया जाएगा। यहां क्लिक करते ही नाम का सही उच्चारण सुनाई देगा।