फोटो गैलरी

Hindi News...और इन घरेलू नुस्खों से दूर हो जाएंगे डार्क सर्कल्स

...और इन घरेलू नुस्खों से दूर हो जाएंगे डार्क सर्कल्स

आज के समय में स्ट्रेस के चलते आंखों के नीचे काले गड्ढ़े की शिकायत बढ़ती ही जा रही है। पके बाल और चेहरे पर झुर्रियों से ज्यादा लोग 'डार्क सर्कल्स' से परेशान हो रहे हैं। लेकिन साधारण घरेलू उपायों से आप...

...और इन घरेलू नुस्खों से दूर हो जाएंगे डार्क सर्कल्स
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 10 Oct 2015 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

आज के समय में स्ट्रेस के चलते आंखों के नीचे काले गड्ढ़े की शिकायत बढ़ती ही जा रही है। पके बाल और चेहरे पर झुर्रियों से ज्यादा लोग 'डार्क सर्कल्स' से परेशान हो रहे हैं। लेकिन साधारण घरेलू उपायों से आप इन काले गड्ढ़ों से निजात पा सकते हैं।

ठंडा टी बैग, मलाई की मदद से आप इन्हें कम कर सकते हैं।

इन घरेलू नुस्खों से कम हो जाएंगे आपके डार्क सर्कल्स-

टी बैग: रेफ्रिजरेटर में आधे घंटे तक रखे गए दो ब्लैक या ग्रीन ठंडे टी बैग का इस्तेमाल करें। उन्हें दोनों आंखों पर रखें और 10-15 मिनट तक वहीं रहने दें। इसके बाद उन्हें हटाएं और अपना मुहं धो लें इसे कुछ सप्ताह तक दो बार करें।

ठंडक: ठंडे पानी या दूध में भीगा हुआ साफ कपड़ा लें और कुछ मिनटों के लिए इन्हें अपनी पलकों के पास रखें। मुलायम कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटें और कुछ मिनटों तक इसे अपनी आंख के पास रखें।

मलाई: दो चम्मच मलाई और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे काले घेरों पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक रहने दीजिए, बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

पुदीना: पुदीने की पत्तियों को हाथों से पीस लें। पुदीने की पत्तियों में नींबू का रस मिलाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद धो लें। इसे रोजाना दो बार करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें