फोटो गैलरी

Hindi Newsपुष्करम भगदड़ में बिष्टूपुर की मीनाक्षी की मौत

पुष्करम भगदड़ में बिष्टूपुर की मीनाक्षी की मौत

पुष्करम में हुए भगदड़ में दबने से बिष्टूपुर की पी. मीनाक्षी (72) की मौत हो गई है। टेल्को से नौ लोगों का दल 11 जुलाई को पुष्करम गया था। वे भी उसी दल में शामिल थीं। वे टेल्को में रहने वाले अपने एक...

पुष्करम भगदड़ में बिष्टूपुर की मीनाक्षी की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Jul 2015 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

पुष्करम में हुए भगदड़ में दबने से बिष्टूपुर की पी. मीनाक्षी (72) की मौत हो गई है। टेल्को से नौ लोगों का दल 11 जुलाई को पुष्करम गया था। वे भी उसी दल में शामिल थीं। वे टेल्को में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के साथ गई थीं। मेले में वे अपने दल से बिछड़ गई थीं। जब हादसा हुआ वह मुख्य गेट के पास ही थीं, जहां से भारी भीड़ निकली थी। उनके ऊपर सब गिर गए थे।

पार्वती घाट में अंतिम संस्कार : सुबह हुए हादसे के बाद दोपहर में उसके साथ गए लोगों को पता चला कि मीनाक्षी का शव अस्पताल में पड़ा है। मंगलवार को ही उनके शव को जमशेदपुर के लिए रवाना कर दिया। बुधवार दोपहर मीनाक्षी के ओ. रोड स्थित घर पर पहुंचा, जहां पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बेटा है टाटा स्टील में : पार्वती के पति का नाम वेंकट राव है, जो टाटा स्टील के इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व कर्मचारी हैं। अभी उनका बड़ा बेटा नारायण टाटा स्टील के इंजीनियरिंग विभाग में ही कार्यरत है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी का नाम बुल्लू है, जो विशाखापत्तनम में रहती है।

27 लोगों की हुई मौत : आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जिले में मंगलवार से शुरू हुए पुष्करम मेला आयोजन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी। इसमें 25 महिलाओं सहित 27 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें