फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा में शामिल हुए सात बड़े नाम

भाजपा में शामिल हुए सात बड़े नाम

चुनाव घोषणा के साथ ही दो विधायक, एक पूर्व विधायक और तीन पूर्व आइपीएस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश कार्यालय में हुए मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष...

भाजपा में शामिल हुए सात बड़े नाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Oct 2014 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव घोषणा के साथ ही दो विधायक, एक पूर्व विधायक और तीन पूर्व आइपीएस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश कार्यालय में हुए मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस के गोमिया से विधायक माधवलाल सिंह, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी (दोनों झाविमो) ने भाजपा का दामन थामा। वहीं पूर्व आइपीएस अमिताभ चौैधरी, लक्ष्मण प्रसाद सिंह और शीतल उरांव भी भाजपा में शामिल हो गये। तीनों ने वीआरएस ली है। अमिताभ चौधरी झाविमो की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। बाकी के दो आइपीएस ने हाल ही में वीआरएस ली है।

पूर्व विधायक और जेवीएम छोड़ चुके गौतम सागर राणा और सिमडेगा के जेवीएम के नेता किशोर एक्का ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। शामिल होनेवाले विधायकों और अधिकारियों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और नीतियों से काफी प्रभावित हैं। मिलन समारोह में समर्थकों की काफी भीड़ थी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा एक विजन वाली पार्टी है। यहां सभी परिवार की तरह काम करते हैं। पार्टी में लोकतंत्र है। सबके प्रयास से इस बार झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि 14 साल बाद झारखंड को एक स्थिर और मजबूत सरकार भाजपा के रूप में मिलने जा रही है। 

जो शामिल हुए
माधव लाल सिंह- गोमिया विधायक, कांग्रेस
ढुल्लू महतो- बाघमारा विधायक, जेवीएम
सत्येंद्र तिवारी- गढ़वा विधायक, जेवीएम
गौतम सागर राणा- पूर्व विधायक, बगोदर
अमिताभ चौधरी- पूर्व एडीजीपी
लक्ष्मण प्रसाद सिंह- पूर्व आइजी
शीतल उरांव- पूर्व आइजी

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें