फोटो गैलरी

Hindi Newsस्विटजरलैंडः टिकिनो में सार्वजनिक जगहों पर बुर्के पर पाबंदी, साढ़े 6 लाख तक जुर्माना

स्विटजरलैंडः टिकिनो में सार्वजनिक जगहों पर बुर्के पर पाबंदी, साढ़े 6 लाख तक जुर्माना

नए कानून के तहत स्विटजरलैंड के टिकिनो में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस नियम का उल्लंघन करने वाले पर साढे़ 6 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। सितंबर 2013 में...

स्विटजरलैंडः टिकिनो में सार्वजनिक जगहों पर बुर्के पर पाबंदी, साढ़े 6 लाख तक जुर्माना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 26 Nov 2015 01:03 PM
ऐप पर पढ़ें

नए कानून के तहत स्विटजरलैंड के टिकिनो में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस नियम का उल्लंघन करने वाले पर साढे़ 6 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

सितंबर 2013 में हुए जनमत संग्रह के बाद सरकार ने यह फैसला किया है। जनमत संग्रह में तीन में से हर दो मतदाता इस नियम के पक्ष में थे।

टिकिनो सरकार चाहती थी कि बुर्का और नकाब के साथ साथ मास्क पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। सांसदों ने एक ऐसा नियम बनाने की वकालत की कि मुस्लिम महिलाओं के लिए घूंघट निकालने की अनुमति हो।

नए नियम के तहत उल्लंघन की दशा में कम से कम साढे़ 6 हजार और अधिकतम साढे़ 6 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

स्वीस संसद का कहना है कि यह कानून केंद्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं करता है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि नया कानून कब से लागू होगा।
             
टिकिनो आने वाले पर्यटकों को हवाईअड्डों पर ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि फ्रांस में भी बुर्का पहनने पर पाबंदी है। वहां पर नियम का उल्लंघन करने पर साढे़ तीन हजार से 15 हजार रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें