फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO : जापान की 'मैग्लेव' बनी सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन, गिनीज में है शामिल

VIDEO : जापान की 'मैग्लेव' बनी सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन, गिनीज में है शामिल

जापान की मैग्लेव दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन बन गई है। यह ट्रेन 21 अप्रैल को 603 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से इसे सबसे तेज...

VIDEO : जापान की 'मैग्लेव' बनी सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन, गिनीज में है शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 28 Jun 2015 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान की मैग्लेव दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन बन गई है। यह ट्रेन 21 अप्रैल को 603 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से इसे सबसे तेज ट्रेन मान लिया। इस रफ्तार को इस तरह समझा जा सकता है कि दिल्ली से 204 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति आगरा तक यह ट्रेन सिर्फ 20 मिनट में पहुंच जाएगी।

10 सेकेंड तक अधिकतम रफ्तार
केंद्रीय जापान रेलवे कारपोरेशन यानी जेआर टोकाई के मुताबिक परीक्षण के दौरान 10 सेकेंड तक ट्रेन की रफ्तार 600 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही। यह परीक्षण पहाड़ी प्रांत यामानाशी के फ्यूफुकी से उनोहारा रेलवे सुरंग के बीच हुआ।

चुंबक और बिजली का कमाल
मैग्लेव ट्रेन में चुंबकीय शक्ति की तकनीक का इस्तेमाल होता है। इलेक्ट्रिक इंजन वाली इस ट्रेन को इसके चुंबकीय पहिए और पटरी एक-दूसरे को स्पर्श किए बिना आगे बढ़ाते हैं। घर्षण न होने के कारण इसकी रफ्तार बेहद अधिक हो जाती है। 

पिछला रिकॉर्ड
2013 में सबसे तेज ट्रेन का रिकॉर्ड भी इसी ट्रेन के नाम
581 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी थी तब यह

12 साल बाद चलेगी यह ट्रेन
2027 में जापान की यह नई मैग्लेव शिंकासेन सेवा शुरू होगी
500 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलेगी

देश की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस
160 किमी/घंटे की गति से दिल्ली से आगरा चलेगी गतिमान एक्सप्रेस
195 किमी की दूरी 115 मिनट में तय की अंतिम परीक्षण में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें