फोटो गैलरी

Hindi Newsदक्षिण अफ्रीका में बापू की याद में पैदल चले तीन हजार लोग

दक्षिण अफ्रीका में बापू की याद में पैदल चले तीन हजार लोग

दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए सत्याग्रह का दर्शन देने वाले महात्मा गांधी के सम्मान में यहां आयोजित सालाना चैरिटी पदयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के 3,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। गांधी वॉक...

दक्षिण अफ्रीका में बापू की याद में पैदल चले तीन हजार लोग
एजेंसीMon, 20 Apr 2015 02:08 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए सत्याग्रह का दर्शन देने वाले महात्मा गांधी के सम्मान में यहां आयोजित सालाना चैरिटी पदयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के 3,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। गांधी वॉक नामक यह पदयात्रा कल लेनासिया में आयोजित की गई, जहां भारतीय मूल के लोगों की अच्छी खासी संख्या है। यह 30वां सालाना आयोजन था और इसमें मंत्री से लेकर सौंदर्य सम्राज्ञियों और मीडिया जगत की हस्तियों ने भाग लिया।

इस वॉक की अगुवाई गांधी की तरह परंपरागत धोती पहने और उनकी तरह दिख रहे दो व्यक्तियों ने की। बापू की तरह नजर आने वाले 80 वर्षीय ठाकोर रामजी ने इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 600 किमी का सफर तय किया। आयोजकों ने बताया कि इसी साल वाक के 30 साल पूरे हो गए और बापू की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी के भी सौ वर्ष इसी साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर लेनासिया में गांधी हाल के परिसर में दो पौधे भी रोपे गए।

वास्तव में इस वॉक की शुरुआत उस सामुदायिक भवन को पूरा करने की खातिर धन जुटाने के लिए की गई थी, जिस भवन का नाम बापू के नाम पर रखा गया। परियोजना के पूरा होने के बाद विभिन्न परमार्थ एवं कल्याणकारी संगठनों के लिए धन एकत्रित करने के उद्देश्य से यह आयोजन जारी रहा।

वॉक के बाद मनोरंजन मेला आयोजित हुआ जिसमें भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी नृत्य एवं गीत तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में जोहानसबर्ग के मेयर पार्क्‍स तौ और भारतीय उच्चायुक्त रूचि घनश्याम ने भी हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें