फोटो गैलरी

Hindi Newsहिलेरी ने चीन पर लगाया सूचनाएं चोरी करने का आरोप

हिलेरी ने चीन पर लगाया सूचनाएं चोरी करने का आरोप

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने चीन पर देश की व्यावसायिक गुप्त सूचनाएं और सरकारी जानकारियां चोरी करने का आरोप लगाते हुए उस पर निगरानी रखने की...

हिलेरी ने चीन पर लगाया सूचनाएं चोरी करने का आरोप
एजेंसीSun, 05 Jul 2015 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने चीन पर देश की व्यावसायिक गुप्त सूचनाएं और सरकारी जानकारियां चोरी करने का आरोप लगाते हुए उस पर निगरानी रखने की अपील की है। क्लिंटन ने न्यू हैम्पशायर में कल एक प्रचार कार्यक्रम में कहा कि चीन अपने फायदे के लिए गुप्त सूचनाएं चोरी कर रहा है और उसने काफी सरकारी सूचनाएं प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि वह चीन को शांतिपूर्ण तरीके से प्रगति करते हुए देखना चाहती है लेकिन अमेरिका को पूरी तरह से चौकस रहने की जरुरत है।

क्लिंटन ने कहा कि चीन की सेना बहुत तेजी से बढ़ रही है। वह सैन्य अड्डे स्थापित कर रहा है और क्षेत्र विस्तार की गतिविधियों में शामिल है जो फिलीपींस जैसे उन देशों के लिए चुनौती है जो कि हमारे साझेदार है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस वर्ष देश की सरकारी एजेंसी के रिकॉर्ड को हैक करने के पीछे चीन पर शक जताया था। हालांकि चीन ने इससे इंकार करते हुए अमेरिका के दावे को 'गैरजिम्मेदाराना' ठहराया था। चीन का कहना है कि वह खुद हैकिंग का शिकार बना है।

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों ने चीन पर राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन पर साइबर हमले का आरोप लगाया है। पार्टी के एक उम्मीदवार माइक हकैबी ने कहा कि अमेरिका को भी चीन पर साइबर हमले करके उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें