फोटो गैलरी

Hindi Newsपेरिस में ISIS का हमला, 128 मरे, 8 हमलावरों को मार गिराने का दावा

पेरिस में ISIS का हमला, 128 मरे, 8 हमलावरों को मार गिराने का दावा

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को बंदूकधारियों-आत्मघाती हमलावरों ने संगीत समारोह का आनंद लेने पहुंचे युवाओं, फुटबॉल प्रेमियों और मशहूर रात्रिकालीन मनोरंजक स्थलों पर लोगों को निशाना बनाकर हमले किए...

पेरिस में ISIS का हमला, 128 मरे, 8 हमलावरों को मार गिराने का दावा
एजेंसीSat, 14 Nov 2015 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को बंदूकधारियों-आत्मघाती हमलावरों ने संगीत समारोह का आनंद लेने पहुंचे युवाओं, फुटबॉल प्रेमियों और मशहूर रात्रिकालीन मनोरंजक स्थलों पर लोगों को निशाना बनाकर हमले किए जिनमें कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई और 180 घायल हो गए। इन हमलों के बाद फ्रास में राष्ट्रीय स्तर पर आपातकाल घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही 80 लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से फ्रांस में हुई यह अब तक की सबसे घातक हिंसात्मक घटना है। मारे गए लोगों में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। पेरिस में मरने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए एफिल टॉवर  की लाइट्स बंद की गईं। आतंकी समूह आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद पूरे फ्रांस में आपातकाल लागू कर दिया गया है। पेरिस में आतंकी हमला, पढ़ें कब, किस पल क्या हुआ

राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने संकल्प लिया कि फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता के साथ खड़ा रहेगा। सबसे भयावह जनसंहार शुक्रवार को एक कॉन्सर्ट हॉल में हुआ, जहां एक अमेरिकी रॉक बैंड ने प्रस्तुति दे रहा था। कई लोगों को यहां बंदी बना लिया गया और हमलावरों ने इन बंधकों की ओर विस्फोटक उछाल दिए। इमारत पर धावा बोलकर पुलिस ने हमलावरों को मार गिराया। पुलिस को इमारत के अंदर बेहद भयावह खूनी मंजर दिखाई दिया। पेरिस हमले ने बॉलीवुड को भी हिलाया, पढ़े किसने क्या कहा
   
पेरिस हमलों में आठ आतंकवादी मारे गए: जांच सू़त्र
पेरिस में हुए हमलों में कुल आठ आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें वे आतंकवादी भी शामिल हैं जिनकी मौत आत्मघाती बेल्टों में विस्फोट के कारण हुई। जांच से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी। photo1

चार हमलावर बाताक्लान कंसर्ट हॉल में मारे गए। तीन हमलावरों की मौत आत्मघाती बेल्टों में विस्फोट से हुई और एक हमलावर पुलिस की गोलीबारी में मारा गया । तीन और हमलावरों की मौत नेशनल स्टेडियम के निकट हुई और एक आतंकवादी पूर्वी पेरिस की एक गली में मारा गया। पेरिस आतंकी हमला: फेसबुक से अपनों की सेफ्टी का पता लगाएं

ओलांद जी-20 बैठक में शामिल नहीं होंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद पेरिस में हुए आतंकवादी हमले के बाद तुर्की में सप्ताह के आखिर में होने वाली जी-20 बैठक में शामिल नहीं होंगे। 'पेरिस हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं, हेल्पलाइन नंबर जारी'

सरकारी सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री मिशेल सेपिन और विदेश मंत्री एल. फाबियस ओलांद की जगह जी-20 बैठक में शामिल होंगे। photo5

ISIS के खिलाफ एकजुट हो पूरा विश्व
पेरिस हमले के बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने कहा कि आईएसआईएस के खिलाफ सभी देशों को मिलकर लड़ना होगा। उनका कहना था कि अरब देशों में आईएसआईएस के खिलाफ एकजुटता नहीं है।

आगा के अलावा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने कहा कि पेरिस हमला दुखद है। सभी देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा।

फ्रांस में आपातकाल घोषित

हालांकि सुरक्षा बलों की ओर से राष्ट्रपति को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन हमलों के बाद देश में आपातकाल लगा दिया गया है और फ्रांस की सीमा को सील कर दिया गया है। साथ ही लोगों को घरों से ना निकलने की भी हिदायत दी गई है। हमलावरों से लड़ने के लिए लगभग 1500 सैनिकों को शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह पहली बार है कि फ्रांस में आपातकाल घोषित हुआ है।  photo2

फ्रेंच टीवी के अनुसार एक बंदूक़धारी ने ऑटोमेटिक राइफ़ल से पेटाइट कंबोज रेस्त्रां में गोलीबारी की। जिस समय यह गोलीबारी हुई उस समय स्टेडियम में फ़्रांस और जर्मनी के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था और इस समय स्टेडियम में फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद अपने एक अन्य मंत्री के साथ मैच देख रहे थे। लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

स्टेडियम के पास हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पेरिस में हुए इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की गई है। 

पेरिस हमले का बंदूकधारी मारा गया: ओलांद
फ्रांस की राजधानी पेरिस के बैटाकलां कन्सर्ट हॉल में कई लोगों को बंधक बनाने और उनको मौत के घात उतारने वाला बंदूकधारी हमलावर पुलिस से साथ मुठभेड़ में मारा गया। photo3

हमलावर के मारे जाने की पुष्टि करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि हमले को अंजाम देने वाले बाकी अन्य को भी न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। photo4

आतंकवादियों ने उस स्टेडियम के पास भी धमाका किया जहां फुटबॉल मैच खेला जा रहा था। राष्ट्रपति ओलांद भी वहीं मैच देख रहे थे लेकिन उन्हें हमले से बचा लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें