फोटो गैलरी

Hindi Newsजब तीर से नहीं मरा शेर तो मारी गोली...

जब तीर से नहीं मरा शेर तो मारी गोली...

अमेरिका के मशहूर डेंटिस्ट को उस समय जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा जब उसने मशहूर शेर 'सेसिल' का क्रूर तरीके से शिकार किया। 13 साल का सेसिल बेहद पसंदीदा शेर था। सेसलि के शिकारी को इसलिए भी लोगों के...

जब तीर से नहीं मरा शेर तो मारी गोली...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Jul 2015 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के मशहूर डेंटिस्ट को उस समय जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा जब उसने मशहूर शेर 'सेसिल' का क्रूर तरीके से शिकार किया। 13 साल का सेसिल बेहद पसंदीदा शेर था। सेसलि के शिकारी को इसलिए भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है क्योंकि सेसिल की मौत 40 घंटों बाद गोली मारने से हुई और वह तड़प-तड़प कर मरा।

यह घटना अमेरिका के वांज नेशनल पार्क की है। शिकार करने वाले डेंटिस्ट ने पहले इस शेर को प्रलोभन देकर बाउंड्री से बाहर बुलाया और फिर उसे तीर मार दिया। इसे मारने के लिए उस रात उसने एक मरे हुए जानवर को अपनी गाड़ी से बांध दिया और सेसिल के रहने वाले इलाके में ले गया। शिकार करने वाले पेशे से डेंटिस्ट पामर ने सेसिल पर तीर चलाया लेकिन इससे वह नहीं मरा। photo1

फिर उसे 40 घंटे की दौड़ धूप के बाद कहीं ढूंढ गोली मार दी गई। यह भी कहा जा रहा है कि उसका सिर काट दिया गया है जो कहीं नहीं मिला है।

जिम्बाब्वे पार्क्स अथॉरिटी ने एक स्टेटमेंट जारी करके इस शिकार को गैर कानूनी कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें