UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
मैं योग के बिना नहीं रह सकती: लारा दत्ता
अशोक कुमार मिश्र
First Published:14-10-11 11:11 AM
अपनी फिटनेस और प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिव रहने के तरीकों पर रोशनी डालती हुई लारा दत्ता
अभिनेत्री लारा दत्ता ने सबको अपने आश्चर्यजनक फिटनेस लेवल का कायल बना दिया है, वो भी तब, जब अगले साल की शुरुआत में वह एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 32 वर्षीया इस अभिनेत्री ने फैशन जगत के धुरंधरों के होश उड़ा रखे हैं। इसका कारण यह भी है कि वह एक बेहद सधी हुई व्यायाम दिनचर्या अपनाती है। अपने इस फिटनेस के राज को लेकर हमसे उन्होंने कुछ बातें शेयर की :
खुद को हमेशा तरोताजा रखने के लिए आपका फिटनेस मंत्र क्या है?
मैं हमेशा सकारात्मक और सहज सोच रखती हूं और वजन के नियंत्रण पर लगातार ध्यान रखती हूं। योग के बगैर तो मैं रहने की कल्पना भी नहीं कर सकती हूं। मुझे यह काफी रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक लगता है। किसी भी उम्र के लोगों के लिए योग सबसे अच्छा व्यायाम है। योग के अलावा मेरी व्यायाम दिनचर्या में पुशअप, स्क्वैट्स, लंजेस आदि भी शामिल हैं। मैं कार्डियो एक्सरसाइज पर भी विशेष ध्यान देती हूं। क्या आप अपने चहेतों को अपने खान-पान के राज बताएंगी? यह भी बताएं कि खान-पान में क्या-क्या सावधानी बरतती हैं?
इसका राज बहुत आसान है ‘मैं खाती हूं।’ वजन पर नियंत्रण के लिए स्मार्ट तरीके से खाना जरूरी है। मैं अपना दिन लो फैट ब्रेकफास्ट से शुरू करती हूं। संतुलित आहार और रेगुलर व्यायाम मेटाबॉलिज्म को ठीक रखते हैं। मैं थोड़ा-थोड़ा करके कई बार में खाती हूं और पोषण पर कंट्रोल रखती हूं। मैं हर रोज 6 से 8 गिलास पानी पीती हूं, इससे मुझे अच्छा दिखने और स्पेशल महसूस करने में मदद मिलती है। आपके हालिया ट्वीट्स के अनुसार, भारतीय सुंदरियां विश्व सौंदर्य प्रतियोगिताओं में पिछड़ रही हैं? तो ऐसा क्या था, जिसने आपको और सुष्मिता सेन जैसी लड़कियों को जगह बनाने की क्षमता दी थी?
2000 में मिस यूनिवर्स चुना जाना मेरी जिंदगी का एक सबसे रोमांचक और महत्वपूर्ण क्षण था। कुछ नयी भारतीय सुंदरियों में काफी क्षमता है। आपको अपने शरीर, भाषा, चाल आदि पर ध्यान देने के अलावा आवश्यक तौर पर आत्मविश्वास बरकरार रखना होता है और अपने पर काफी भरोसा करना होता है। अपनी विशेषताओं पर फोकस करना ही सफलता की कुंजी है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल