फोटो गैलरी

Hindi Newsध्यानचंद पर फिल्म बनायें शाहरुख अभिषेक

ध्यानचंद पर फिल्म बनायें शाहरुख : अभिषेक

बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन का कहना है कि किंग खान शाहरुख खान को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद पर फिल्म बनानी चाहिए।         अभिषेक ने कहा कि स्क्रीन पर अगर...

ध्यानचंद पर फिल्म बनायें शाहरुख : अभिषेक
एजेंसीMon, 28 Jul 2014 10:23 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन का कहना है कि किंग खान शाहरुख खान को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद पर फिल्म बनानी चाहिए।
       
अभिषेक ने कहा कि स्क्रीन पर अगर किसी खिलाड़ी के शानदार जीवन को उतारा जा सकता है तो वह ध्यानचंद है। यह अविश्वसनीय पटकथा होगी। इन कहानियों को बताए जाने की जरूरत है।
       
अभिषेक ने कहा कि मैंने शाहरुख से 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग के दौरान कहा है कि वह इस पर एक फिल्म बनाएं और वह ध्यानचंद की भूमिका निभाएं क्योंकि वह उनकी तरह दिखते हैं।
       
उल्लेखनीय है कि मेजर ध्यानचंद को भारत के महान हॉकी खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने अपने 26 वर्ष के लंबे करियर में भारत के लिए तीन ओलंपिक गोल्ड मैडल हासिल किये थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें