नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव

आडवाणी से मिलेंगे आरएसएस प्रमुख भागवत
चर्चित अमेरिकी पत्रकार हेस्टिंग की दुर्घटना में मौत
नीतीश कुमार ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
तालिबान से वार्ता पहला महत्वपूर्ण कदमः ओबामा
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'

श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
आशा से अधिक सफलता पाकर उत्साहित हैं सिद्दीकी
मुम्बई, एजेंसी
First Published:18-06-12 11:28 AM
कहानी और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिये वाहवाही बटोरने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी ज्यादा सफलता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में फिल्म निर्माता मुझे छोटी-मोटी भूमिकाओं के लिये ही चुनते थे। लेकिन अब उन्होंने मुझे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। दर्शकों के प्रति मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। मुझे सभी की आशाओं पर खरा उतरना है और सिर्फ पैसों के लिये ही फिल्में नहीं करनी हैं।
उन्होंने आगे बताया कि उन पर दबाब है लेकिन वे कड़ी मेहनत करेंगे। उनके अनुसार उनकी फिल्में एक खास वर्ग के दर्शकों को ही पसंद आती हैं और इस तरह की फिल्मों की मांग भी है। आजकल फिल्मों में लगातार सुधार व प्रयोग हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से गांव से बॉलीवुड तक सिद्दीकी को एक लम्बा सफर तय करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा परिणाम की चिंता किये बगैर अपने काम पर ध्यान दिया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे न्यूयॉर्क इंडिया फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलेगा। लेकिन मैंने बहुत संघर्ष किया है।
सिद्दीकी अनुराग कश्यप की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में दिखाई देंगे। इसके बाद उनकी नौ फिल्में जिनमें आमिर खान अभिनीत तलाश, लंच बॉक्स, इरफान खान के साथ देख इंडियन सर्कस, पतंग आदि भी रिलीज के लिये तैयार हैं।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल