ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
पैटिंसन को समझ नहीं आता प्यार में धोखा
लॉस एंजिलिस, एजेंसी
First Published:27-07-12 10:39 AM
प्रेमिका क्रिस्टीन स्टीवर्ट के निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स के साथ थोड़े समय के लिए चले प्रेम प्रसंग की बात सामने आने से कुछ महीने पहले दिए गए एक साक्षात्कार में अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन ने कहा था कि उन्हें प्यार में धोखा देने की बात समझ में नहीं आती है।
स्टीवर्ट ने पैटिंसन से इसके लिए माफी मांगी है लेकिन इसके बाद से पैटिंसन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन पैटिंसन द्वारा अप्रैल में वैनिटी फेयर पत्रिका को दिए गए इस साक्षात्कार से कुछ कुछ पता चलता है।
इस साक्षात्कार में ट्वाइलाइट स्टार पैटिंसन ने कहा था कि एक बात है जो मुझे कभी समझ में नहीं आयी, कि लोग प्यार में धोखा क्यों करते हैं। मुझे यह आवेग समझ में आता है लेकिन आप एक ही समय दो अलग-अलग संबंध कैसे रख सकते हैं।
स्टीवर्ट का मामला सामने आने से पहले पैटिंसन के दोस्तों ने बताया कि वह स्टीवर्ट को शादी के लिए जल्द ही प्रपोज़ करने वाले थे। पैटिंसन ने कहा कि मैं लापरवाह लोगों में से नहीं हूं। अगर में किसी से प्यार करता हूं तो मैं उसे कभी धोखा देने की सोच नहीं सकता।
स्टीवर्ट ने पैटिंसन से इसके लिए माफी मांगी है लेकिन इसके बाद से पैटिंसन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन पैटिंसन द्वारा अप्रैल में वैनिटी फेयर पत्रिका को दिए गए इस साक्षात्कार से कुछ कुछ पता चलता है।
इस साक्षात्कार में ट्वाइलाइट स्टार पैटिंसन ने कहा था कि एक बात है जो मुझे कभी समझ में नहीं आयी, कि लोग प्यार में धोखा क्यों करते हैं। मुझे यह आवेग समझ में आता है लेकिन आप एक ही समय दो अलग-अलग संबंध कैसे रख सकते हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल