पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
पुलिस की पूछताछ के लिए मयप्पन मुंबई पहुंचे
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
राजस्थान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आमिर क्यों माफी मांगें : जावेद अख्तर
मुम्बई, एजेंसी
First Published:03-06-12 03:02 PM
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने अपने कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' के जरिए मेडिकल समुदाय के प्रति 'गलत संदेश' भेजने को लेकर इस कार्यक्रम के प्रस्तोता और फिल्म अभिनेता आमिर खान से माफी की मांग की है लेकिन गीतकार जावेद अख्तर ने आईएमए की मांग को गलत बताया है।
अख्तर ने तो यहां तक कहा कि आमिर से माफी मांगने सम्बंधी आईएमए का फैसला गलत है। अख्तर ने ट्विटर पर जारी अपने संदेश में लिखा है कि आईएमए ने आमिर से माफी की मांग की है। यह गलत है। आमिर को ऐसा इसलिए कहने को कहा जा रहा है क्योंकि उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र की गलतियों को उजागर किया है।
कन्या भ्रूण हत्या और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रकाश डालने के बाद आमिर ने अपने कार्यक्रम के एक एपिसोड में स्वास्थ्य पेशे में जारी गलत कार्यों को उजागर करने का काम किया था।
इसी एपिसोड पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए देश की सबसे बड़ी मेडिकल संस्था-आईएमए ने आमिर से माफी की मांग की है। अख्तर ने इस बारे में लिखा है कि आमिर नहीं बल्कि कुछ लालची, अनैतिक और भ्रष्ट डॉक्टर इस पेशे और ईमानदार डॉक्टरों की तौहीन कर रहे हैं।
161

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
आमिर खान ने वही कहा जो सच हैं, क्या मेडिकल पेशे में ये होता नहीं हें क्या? यह सभी जानते हे इसमे माफ़ी मांगने वाली बात ही नहीं हैं !
By harikishan (5th-June-2012 12:38:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
