मंगलवार, 21 मई, 2013 | 20:19 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मेहदी हसन की आवाज का जादू बेमिसाल: दिलीप कुमार
मुंबई, एजेंसी
First Published:18-06-12 03:57 PM
Last Updated:18-06-12 04:13 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गजल के शहंशाह मेहदी हसन के साथ नजदीकी संबंधों के बारे में बात करते हुए ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार ने कहा कि प्रसिद्ध गजल गायक के नहीं रहने की खबर को सह पाना उनके और उनकी पत्नी सायरा बानो के लिए काफी कठिन था।
   
89 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि भारत में जन्मे और गत 13 जून को कराची में इस दुनिया से कूचकर गये गजल गायक अपनी जादुई आवाज के जरिये समाज के हर तबके के लोगों को अपने साथ जोड़ने की ताकत रखते थे।
    
उन्होंने कहा कि मुझे और सायरा को इस हकीकत को आत्मसात करने में थोड़ा वक्त लगा कि मेहदी हसन मियां अब इस दुनिया में नहीं हैं।
    
दिलीप साहब ने अपने ब्लाग में लिखा है कि हाल के वर्षों में फेफड़े की बीमारी की वजह से कहीं आना जाना बंद हो जाने के बाद फोन पर संपर्क होने पर जिस आवाज को हम सुनना पसंद करते थे वह अब खामोश हो गयी है लेकिन वह आज भी हमारे कानों में गूंज रही है और गूंजती रहेगी।
    
दिलीप साहब ने लिखा है कि उनकी आवाज के जादू को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। जब वह फैज अहमद फैज या गालिब जैसे बौद्धिक और दार्शिनिक शायरों की गजल गाया करते थे, तब आम आदमी, पढ़े लिखे, अमीर और सबको उतना ही आकर्षित करते थे।   
    
मेहदी हसन जब बीमार थे तब उनके साथ अपनी अंतिम मुलाकात को याद करते हुए दिलीप कुमार ने कहा कि उन दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर गजल गाई थी।
    
दिलीप साहब ने लिखा है कि वह जब भी मुंबई आते थे तो घर जरूर आते थे और यह हमारे परिवार के लिए बड़ा मौका होता था। अंतिम दफा हसन मियां जब घर आये थे तब उन्हें तेज बुखार था और वह लेटना चाहते थे। उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया और हम दोनों ने मिलकर एक दूसरे की पसंदीदा गजलें गायीं।
    
उन्होंने लिखा है कि मुझे आज भी उनकी मखमली आवाज ऐसे याद है मानों यह कल की ही बात हो। वयोवृद्ध अभिनेता ने कहा कि मैं उनकी सफलता का गवाह रहा हूं और देखा है कि पाकिस्तान एवं अन्य देशों में उनके चाहने वाले उन पर किस कदर फिदा रहते हैं। वह हमेशा बेहद विनम्र और इन सबसे उसी तरह अछूते रहे जैसे सभी महान व्यक्ति होते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°