ब्रेकिंग
दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को स्वास्थ्य आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी
राजकुमार संतोषी की फिल्म करेंगे शाहिद कपूर
मुंबई, एजेंसी
First Published:01-08-12 03:21 PM
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने मसाला और मनोरंजन से भरपूर फिल्म को साइन किया है। फिलहाल फिल्म का नाम रखा गया है, फटा पोस्टर निकला हीरो।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे, जिसमें मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर होंगे। संतोषी इससे पहले घायल, अंदाज अपना अपना और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी की टिप्स फिल्म्स करेगी।
तौरानी ने कहा कि हमने फिल्म में शाहिद कपूर को लेने का निर्णय किया है। हमने उनसे छह महीने पहले फिल्म के विषय में बातचीत भी की है। फिल्म का नाम फिलहाल फटा पोस्टर निकला हीरो रखा गया है।
शाहिद के पास अभी दो और फिल्में हैं - जिनमें से एक फिल्म बैंड बाजा बारात से चर्चित हुए मनीष शर्मा की जबकि दूसरी प्रभु देवा की फिल्म है। यह फिल्म एक युवा लड़के की है जो अपनी मां के विरोध के बावजूद सुपरस्टार बनना चाहता है।
तौरानी ने कहा कि यह फिल्म मसाला से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जिसमें रोमांस और एक्शन का तड़का भी है। यह फिल्म कोई रिमेक नहीं है, इसकी कहानी बिल्कुल मौलिक है।
फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए अभी किसी अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ है। इस फिल्म का काम नवंबर से शुरू होगा और फिल्म के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल