फोटो गैलरी

Hindi Newsअमृता प्रीतम का किरदार निभायेंगी प्रियंका

अमृता प्रीतम का किरदार निभायेंगी प्रियंका

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कवियत्री-लेखिका अमृता प्रीतम के किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर साकार कर सकती हैं।        सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने पर 'बॉम्बे...

अमृता प्रीतम का किरदार निभायेंगी प्रियंका
एजेंसीMon, 28 Jul 2014 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कवियत्री-लेखिका अमृता प्रीतम के किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर साकार कर सकती हैं।
      
सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने पर 'बॉम्बे टॉकीज' का निर्माण करने वाली आशी दुआ, साहिर और अमृता की प्रेम कहानी पर 'गुस्ताखियां' नामक फिल्म बनाने जा रही हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अमृता प्रीतम के किरदार को निभा सकती हैं। वहीं साहिर लुधियानवी के किरदार के लिये इरफान खान के नाम की चर्चा है।photo1
      
उल्लेखनीय है कि चालीस के दशक में साहिर और अमृता प्रीतम लाहौर के कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे। कॉलेज के कार्यक्रमों मे साहिर ने अपनी रचित गजलो और नज्मों को पढ़कर सुनाया। उन दिनों अमृता प्रीतम उनकी गजलों और नज्मों की मुरीद हो गयी थी और उनसे प्यार करने लगी थी।
       
कुछ समय के बाद साहिर कॉलेज से निष्काषित कर दिये गये। इसका कारण यह माना जाता है कि अमृता प्रीतम के पिता को साहिर और अमृता के रिश्ते पर एतराज था क्योंकि साहिर मुस्लिम थे और अमृता सिख थीं और साथ हीं एक वजह यह भी थी कि उन दिनों साहिर की माली हालत भी ठीक नहीं थी और इसके बाद साहिर-अमृता की प्रेम कहानी अधूरी रह गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें