फोटो गैलरी

Hindi Newsश्रुति हासन करेंगी आइटम नंबर

श्रुति हासन करेंगी आइटम नंबर

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और कमल हासन की पुत्री श्रुति हासन भी अब आइटम नंबर का तड़का लगाने जा रही हैं।      बॉलीवुड फिल्मों में आज के दौर में इंडस्ट्री की नामचीन...

श्रुति हासन करेंगी आइटम नंबर
एजेंसीThu, 21 Aug 2014 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और कमल हासन की पुत्री श्रुति हासन भी अब आइटम नंबर का तड़का लगाने जा रही हैं।
    
बॉलीवुड फिल्मों में आज के दौर में इंडस्ट्री की नामचीन अभिनेत्रियां कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जहां आइटम नंबर करने से गुरेज नहीं रखती हैं वहीं अब श्रुति हासन भी शामिल होने जा रही हैं।
       
श्रुति हासन फिल्म 'तेवर' में आइटम नंबर करती नजर आयेंगी। इस आइटम गाने का टाइटिल मैडमिया है। इस गाने में श्रुति हासन, अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी।
        
उल्लेखनीय है कि बोनी कपूर अपने पुत्र अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर 'तेवर' नाम से एक फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म एक तेलगु फिल्म ओकाडु की रीमेक है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभा रहे हैं। तेवर से अमित शर्मा बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी की भी अहम भूमिकायें है। यह फिल्म 9 जनवरी 2015 को प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें