फोटो गैलरी

Hindi Newsफिट रहने के लिए सही चीजें खाती हूं प्रियंका

फिट रहने के लिए सही चीजें खाती हूं :प्रियंका

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह फिट रहने के लिये सही चीजें खाती हैं।         बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा फिट अभिनेत्रियों में...

फिट रहने के लिए सही चीजें खाती हूं :प्रियंका
एजेंसीWed, 27 Aug 2014 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह फिट रहने के लिये सही चीजें खाती हैं।
       
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा फिट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। प्रियंका इसका श्रेय अपने स्वस्थ आहार चार्ट को देती हैं। प्रियंका आने वाली फिल्म 'मेरीकॉम' के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में एक रियालिटी शो के सेट पर पहुंची थीं।
        
प्रियंका चोपड़ा ने फिट रहने संबधी सवाल के जवाब में कहा कि मैं सही तरीके से स्वस्थ रहने और वजन घाटाने में यकीन रखती हूं। इंसान को खाना खाने की जरूरत है, न कि स्वयं को भूखा रखने की। मैं सही चीजें खाती हूं और इस बात का ख्याल रखती हूं कि मैं जितना खांऊ उसे पचाने के लिए उतना ही श्रम भी करूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें