फोटो गैलरी

Hindi Newsआमिर के साथ छह साल पहले काम कर सकती थीं अनुष्का

आमिर के साथ छह साल पहले काम कर सकती थीं अनुष्का

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्हें छह साल पहले ही आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिल सकता था।         अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की...

आमिर के साथ छह साल पहले काम कर सकती थीं अनुष्का
एजेंसीMon, 24 Nov 2014 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्हें छह साल पहले ही आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिल सकता था।
       
अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। अनुष्का की फिल्म 'पीके' प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में अनुष्का के अपोजिट आमिर खान हैं।

अनुष्का का कहना है कि उन्हें आमिर के साथ काम करने का अवसर छह साल पहले मिलते-मिलते रह गया। अनुष्का ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2008 में फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिये ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें नहीं चुना गया था।

अनुष्का ने बताया कि तकरीबन दो सौ लड़कियों ने फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिये ऑडिशन दिया था लेकिन अंत में ये रोल करीना कपूर को दे दिया गया। मजे की बात ये है कि खुद फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और आमिर खान को भी ये बात पता नहीं थी और 'पीके' की शूटिंग के दौरान जब उन्होंने दोनों को ये बात बताई तो सब हैरान रह गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें